Contenders for the CM Post in Bengal : पश्चिम बंगाल फतेह करने के बाद बीजेपी नया सीएम किसको बनाएगी, इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। राज्य में नए सीएम का शपथग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किए जाने की संभावना है। वहीं, सीएम पद की दौड़ में पांच नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें सुवेन्दु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके अलावा, चार नाम कौन से हैं, जो बंगाल के नए सीएम पद के बड़े दावेदार उनके बारे में जान लेते हैं-
पढ़ें :- बंगाल में प्रचंड जीत पर बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का तंज, बोले-अनुपम खेर को बाल आ जाएंगे, लेकिन TMC नहीं..., अभिनेता ने कहा मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?
सुवेन्दु अधिकारी सबसे बड़े दावेदार
शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को उनके गृह क्षेत्र भवानीपुर से चुनाव हराया है। जिसके बाद वह पश्चिम बंगाल में सीएम पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। अधिकारी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में कांग्रेस की छात्र परिषद से की थी। टीएमसी की शुरुआत हुई तो उससे जुड़ गए। साल 2014 में मोदी लहर के बावजूद अपनी लोकसभा सीट जीते। 2020 में उनका टीएमसी से मोह भंग हो गया और उन्होंने दिसंबर 2020 में तृणमूल कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद साल 2021 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव हरा दिया। इस जीत के बाद बीजेपी ने उन्हें लीडर ऑफ अपोजिशन भी बनाया। अब 2026 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु ने 2 सीटों (नंदीग्राम और भवानीपुर) से चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की।
फायर ब्रांड नेता अग्निमित्रा पॉल के नाम की भी चर्चा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आसनसोल दक्षिण चुनाव क्षेत्र से विधायक अग्निमित्रा पॉल की छवि आक्रामक तेजतर्रार महिला नेताओं में होती है। उन्हें इसी साल जनवरी में पश्चिम बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले अग्निमित्रा भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट से टीएमसी के तापस बनर्जी को 40,839 वोटों के भारी अंतर से हराया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2021 में टीएमसी की सायोनी घोष को हराकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था। महिला आरक्षण के मुद्दे को भुनाने के लिए भाजपा अग्निमित्रा पॉल को सीएम बना सकती है।
पढ़ें :- ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के सवाल पर सुवेंदु अधिकारी, बोले-'संविधान में सब लिखा है, मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं'
सीएम पद की दौड़ में दिलीप घोष भी शामिल
दिलीप घोष पश्चिम बंगाल भाजपा के जमीनी नेताओं में से एक हैं और राज्य में भाजपा के विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही है। घोष ने 2015 से 2021 तक राज्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतीं। इसके बाद पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें हासिल कीं। घोष ने उस चुनाव में खड़गपुर सदर सीट से चुनाव जीता था। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके घोष को बंगाल में भाजपा के संगठन को मजबूत करने के साथ कैडर विस्तार करने का श्रेय दिया जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के नाम की भी चर्चा
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य का नाम सीएम पद के दावेदारों में माना जा रहा है। भट्टाचार्य 1971 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और 1980 के दशक में उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। वो 2014 में बशीरहाट दक्षिण से उपचुनाव जीतकर बंगाल विधानसभा पहुंचने वाले भाजपा के दूसरे नेता थे। समिक भट्टाचार्य ने कुशल रणनीतिकार, मृदुभाषी और वैचारिक रूप से प्रखर वक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। बंगाल में भाजपा को एकजुट करने में उनको ही श्रेय दिया जाता है।
महाभारत की रूपा गांगुली
पढ़ें :- कुछ कांग्रेसी ममता की हार पर हुए खुश, तो TMC के समर्थन में उतरे राहुल गांधी
फेमस महाभारत टीवी सीरियल में द्रौपदी की भूमिका निभा चुकी रूपा गांगुली भी सीएम पद की दावेदारी पेश कर रही हैं। बंगाल में रूपा गांगुली की गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में की जाती है। वह 2016 से 2022 तक राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। इस बार रूपा ने दक्षिण 24 परगना जिले की सोनारपुर दक्षिण सीट से विधानसभा चुनाव जीता है। इससे पहले वो पश्चिम बंगाल भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों खासकर आरजीकर मामले को पुरजोर तरीके से उठाया था। जिसे भाजपा की जीत की एक अहम कड़ी माना जाता है।