1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को खिलाई झालमुड़ी, चुनाव में बनी थी बड़ा मुद्दा

Video-पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को खिलाई झालमुड़ी, चुनाव में बनी थी बड़ा मुद्दा

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने और पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनने पर बुधवार को दिल्ली में एनडीए (NDA) की बैठक हो रही है। इस बैठक में एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी पहुंचे हैं। इसी मीटिंग का एक बड़ा रोचक वीडियो सामने आया है, जिसमें बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को झालमुड़ी परोस रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने और पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनने पर बुधवार को दिल्ली में एनडीए (NDA) की बैठक हो रही है। इस बैठक में एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी पहुंचे हैं। इसी मीटिंग का एक बड़ा रोचक वीडियो सामने आया है, जिसमें बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को झालमुड़ी परोस रहे हैं। यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पढ़ें :- मरीजों की अनदेखी पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, 26 डॉक्टर हुए बर्खास्त

यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘आज एनडीए (NDA) की बैठक में साथी एनडीए (NDA) नेताओं के साथ झालमुड़ी खाई।’

बंगाल चुनाव के दौरान झालमुड़ी भी एक बड़ा मुद्दा बन गई थी।19 अप्रैल को झारग्राम में चुनावी रैली के बाद पीएम मोदी अचानक एक दुकान पर चले गए थे। यह दुकान विक्रम शॉ की थी। दुकानदार के पास पहुंचकर पीएम मोदी ने मजेदार पंच भी मारा था। झालमुड़ी बनाते समय जब दुकानदार ने उनसे पूछा कि आप प्याज खाते हैं? तो पीएम मोदी ने कहा कि ‘हां, प्याज खाते हैं… दिमाग नहीं खाते बस।’

झालमुड़ी बनाने वाले विक्रम को पीएम मोदी ने 10 रुपये भी दिए थे। पीएम मोदी ने न सिर्फ खुद झालमुड़ी खाई, बल्कि आसपास के लोगों में भी बांटी। प्रधानमंत्री मोदी के अचानक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने का फायदा ये हुआ था कि झारग्राम जिले की सभी चारों सीटें बीजेपी ने जीत ली थी।

पहली बार बंगाल में बीजेपी सरकार

बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 294 में से से 207 सीटें जीती हैं। यह बीजेपी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर लगभग 46 फीसदी रहा। इस बार बंगाल में बीजेपी की इतनी जबरदस्त आंधी चली कि 15 साल से सत्ता में रही टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई।

पढ़ें :- नेपाल में कुदरत का कहर: मौतों का आंकड़ा 1,290 पार, अपनों की पहचान के लिए 'फ्री DNA प्रोफाइलिंग' देगा भारत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...