Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिहार में सगे भाई का कातिल खुद मौत के मुंह में कूदा, मुंगेर जेल की छत से लगाई छलांग

बिहार में सगे भाई का कातिल खुद मौत के मुंह में कूदा, मुंगेर जेल की छत से लगाई छलांग

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंगेर (बिहार)। बिहार में मुंगेर जिले के मंडल जेल से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर एक कैदी की मौत जेल परिसर में छत से कूदने के कारण हो गई जो अपने सगे भाई की हत्या के आरोप में बंद था। यह घटना आज सुबह यानी शुक्रवार 3 जुलाई की है। इसके बाद कैदी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर की हुई मौत, शव पहुंचने पर स्वजनों में पसरा मातम

परिसर में हुई घटना

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है जो खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुवन दरियापुर गांव का निवासी है। आज यानी शुक्रवार की सुबह जेल परिसर के भीतर एक दुखद घटना घटी, जिसके बाद मनीष को गंभीर स्थिति में पाया गया। जैसे ही इस घटना की सूचना की भनक लगी वैसे ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जांच में जुटा प्रशासन

इसके बाद मनीष को तुरंत मुंगेर के सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। जेल अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर यह घटना किन हांलातों में हुई है।

पढ़ें :- उत्तराखंड के चमोली में आवासीय मकान में मदरसा संचालन के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

सगे भाई की हत्या का था आरोप

आपको बता दे कि मृतक मनीष कुमार पिछले 43 दिनों से मुंगेर जेल में बंद था। उस पर अपने ही सगे भाई की हत्या का आरोप था। पुलिस की रिर्पोट के मुताबिक, मई माह में घटना उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

सुरक्षा पर सवाल और विभागीय कार्रवाई

जेल के भीतर हुई इस मौत ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बहुत से सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस घटना के पीछे के कारणों और सुरक्षा में हुई चूक का पता लगाने के लिए इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पढ़ें :- प्रयागराज में लव जिहाद और युवती की मौत के मामले में आया नया मोड़, आरोपितों पर SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
Advertisement