नई दिल्ली। धनतेरस पर्व (Dhanteras Festival) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय टी20 टीम (Indian T20 Team) के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Former captain Suryakumar Yadav) भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक बच्ची अपनी सुरीली आवाज में भगवान गणेश की स्तुति करती दिखाई दे रही है। बच्ची कन्नड़ भाषा में भक्ति गीत सुना रही है। उसकी प्रस्तुति में गणपति के अलग-अलग स्वरूपों और महिमा का वर्णन है।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
पीएम मोदी ( PM Modi)ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है। प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अकाउंट को भी टैग किया है।
दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।
@surya_14kumar https://t.co/B6vwr35Iwm
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2026
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
बच्ची ने गणेश जी की किस तरह की स्तुति की?
वीडियो में बच्ची कन्नड़ भाषा में भगवान गणेश का आह्वान करती सुनाई देती है। उसके गीत में ‘विघ्ननाशक विनायक’ और ‘विवेकदायक’ जैसे शब्द खास तौर पर सुनाई देते हैं। इनका अर्थ है बाधाओं को दूर करने वाले और बुद्धि-विवेक प्रदान करने वाले भगवान गणेश।
गीत में गणपति के रत्नों से जड़े मुकुट और आभूषणों से सजे स्वरूप का भी वर्णन किया गया है। बच्ची बार-बार भगवान गणेश को आने का निमंत्रण देती है। उसकी प्रस्तुति में भक्ति और गणपति की महिमा का भाव नजर आता है।
सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- मोदी जी चैलेंज दिए 24 घंटे हो गए, देशद्रोही कौन, विदेशी फोर्सेस का किसका कनेक्शन? स्टेज आप चुनिए, कीजिए मेरे साथ डिबेट
भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस दौरान उनके साथ पत्नी देविशा शेट्टी और बेटी ऋद्धिमा भी मौजूद थीं। सूर्या ने प्रधानमंत्री को अपनी बेटी से भी मिलवाया। इस मुलाकात की तस्वीर में पीएम मोदी (PM Modi) सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ उनका मेडल थामे नजर आ रहे हैं, जबकि देविशा अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिए खड़ी हैं। सूर्यकुमार और देविशा 7 मई 2026 को माता-पिता बने थे।
दीपावली और भगवान राम का खास संबंध
दीपावली का त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की मान्यता से जुड़ा है। अयोध्या में सरयू नदी का भी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसी वजह से राम और सरयू का उल्लेख दीपावली के उत्सव को अयोध्या की परंपरा से जोड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट में भी इसी धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का जिक्र है। वीडियो में बच्ची की गणेश वंदना और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की मौजूदगी ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किए गए खास पलों में शामिल कर दिया है।