लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड (Shiva Sharma Murder Case) में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey), उसकी बहन रश्मि (Sister Rashmi) और ड्राइवर दानिश (Driver Danish) तीनों पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था, जिसे रविवार को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया। हाल ही में मॉडल ने एक वीडियो शेयर कर खुद को निर्दोष बताया था। मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दे रही हैं, लेकिन आश्चर्य की बात है लखनऊ पुलिस उन्हें ढूढ नहीं पा रही है। गिरफ्तारी में हीलाहवाली करने पर मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह लाइन हाजिर किए गए।
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, पुलिस बिछा रही नेपाल में जाल
ताजा खबर – श्रृद्धा दुबे की गिरफ्तारी में हीलाहवाली को लेकर हज़रतगंज कोतवाली के चर्चित कोतवाल विक्रम सिंह लाइन हाज़िर।
#ShraddhaDubey https://t.co/befaL8Dl81
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) October 18, 2026
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ NBW जारी, नेपाल भागने की आशंका
सर्विलांस और डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर की क्राइम टीम समेत कई टीमें लगातार तीनों की गिरफ्तारी के लिए दे रही हैं दबिश
*बाइट: विक्रांत वीर, डीसीपी सेंट्रल IPS*
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी खबर, श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित।
शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी फरार।
पढ़ें :- CCTV Footage : शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में बहन-ड्राइवर के साथ नजर आई, आखिरी लोकेशन महीम नगर में मिली
सुल्तानगंज चौकी पर अधिकारियों का जमावड़ा, हत्याकांड की जांच तेज।
श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की तलाश में जुटी पुलिस।
डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने सुल्तानगंज चौकी से बाहर आकर मीडिया से की बातचीत।
तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी- विक्रांत वीर।
तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस।
पढ़ें :- Video: फरार श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोली- मेरा किसी अधिकारी या नेता से नाम न जोड़ें... मैं कहीं गायब नहीं हूं
शिवा शर्मा हत्याकांड के आरोपियों पर इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू- विक्रांत वीर।
पहले घोषित 25 हजार रुपये के इनाम की राशि बढ़ाने की कार्रवाई जारी- विक्रांत वीर।
इनाम की राशि बढ़ने के बाद आधिकारिक जानकारी दी जाएगी- विक्रांत वीर।
पुलिस को जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद- विक्रांत वीर।
श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी।
शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल, आरोपी अब भी फरार।
पुलिस की तलाश जारी, गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश।
पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
— Dinesh shukla (Journalist)
(@Dinehshukla) October 18, 2026
इससे पहले शद्धा उसकी बहन समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने शुक्रवार को एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) जारी किया गया था। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने सुबह तीनों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाली थी। पुलिस 10 टीमें फरार आरोपियों के खिलाफ नेपाल और बार्डर से सटे जनपदों में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में शिवा की मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि उसके ड्राइवर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में ड्राइवर दानिश का नाम प्रकाश में आया था। शिवा की मौत के बाद से तीनों फरार चल रहे हैं। सर्विलांस और डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर (Surveillance and DCP Central Vikrant Veer) की क्राइम टीम समेत कई टीमें लगातार तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर पहुंची लखनऊ पुलिस
लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। शुक्रवार शाम लखनऊ की एसओजी, क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तीन से चार घंटे तक चली पड़ताल के दौरान टीम ने दुकानदारों से पूछताछ कर आरोपित की संभावित आवाजाही से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की। जांच में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया। साथ ही भगवानपुर बाजार में जिन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां टीम ने रिकॉर्डिंग देखी।
कहीं बुर्के में तो भारत नहीं आई श्रद्धा?
पुलिस ने दुकानदारों से यह जानने की कोशिश की कि क्या बुर्का पहने कोई महिला नेपाल से भारत में दाखिल हुई थी। साथ ही संभावित स्थानीय मददगारों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। कई घंटे तक फुटेज खंगालने व पूछताछ के बाद लखनऊ से आई टीम लौट गई। जांच में अब तक कोई अहम सुराग मिलने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। श्रद्धा दुबे के संभावित रूप से नेपाल से भारत आने की सूचना के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।