चंडीगढ़। भारत और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच गुरुवार को टी-20 सीरीज का दूसरा मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर स्टेडियम (Mullanpur Stadium) में खेला जा रहा है। यहां पहली बार इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव (Captain Suryakumar Yadav) ने कहा कि ‘थोड़ी ओस है। ऐसे में गेंदबाजी करना बेहतर ऑप्शन होगा। सूर्या ने बताया कि पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पढ़ें :- IPL Double Header Match: आज आईपीएल में खेले जाएंगे दो मुकाबले, जानें- कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत
साउथ अफ्रीका (South Africa) ने तीन बदलाव किए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्त्या और केशव महाराज नहीं खेल रहे हैं। मैच से पहले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Indian captain Harmanpreet Kaur) के नाम पर स्टैंड शुरू किए गए हैं। यहां विमेंस वर्ल्ड कप (Women’s World Cup) जीतने वाली टीम की मेंबर्स को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
Toss #TeamIndia have won the toss and elected to bowl first. Updates
https://t.co/japA2CIofo#INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/8tJ7yPziRH — BCCI (@BCCI) December 11, 2025
पढ़ें :- 'हम दुनिया में कहीं भी वर्ल्ड कप जीत सकते हैं...' कप्तान हरमनप्रीत कौर का आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा बयान
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हैंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन।