1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इंडी गठबंधन समाज को, देश को, बांटना चाहता है…विपक्षी दलों पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

इंडी गठबंधन समाज को, देश को, बांटना चाहता है…विपक्षी दलों पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के पटियाला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पंजाब जानता है कि उसे अपना वोट बेकार नहीं करना है और आप तो जानते हैं कि वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाएं, वोट उसे दीजिए जो विकसित पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो, जो वि​कसित भारत बनाने का संकल्प लेकर चला हो और इसके लिए जरूरी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के पटियाला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पंजाब जानता है कि उसे अपना वोट बेकार नहीं करना है और आप तो जानते हैं कि वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाएं, वोट उसे दीजिए जो विकसित पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो, जो वि​कसित भारत बनाने का संकल्प लेकर चला हो और इसके लिए जरूरी है। देश के सामने एक तरफ भाजपा और NDA है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों का इंडी-गठबंधन है। इंडी-गठबंधन के पास ना नेता है ना नीयत है।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder 5kg : सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा एलपीजी छोटू गैस सिलिंडर, जानें इसे कैसे लिया जा सकता है?

उन्होंने आगे कहा कि, एक तरफ आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का साहस है। दूसरी तरफ इंडी वाले हैं, जो आतंकवादियों के एनकाउंटर पर आंसू बहाते हैं। एक तरफ मोदी सरकार है, जिसने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। वहीं दूसरी तरफ, इंडी गठबंधन है, जो कहता है कि वो आपकी कमाई का आधा हिस्सा छीन लेगा। इंडी गठबंधन समाज को, देश को, बांटना चाहता है, लेकिन मोदी भारत को विकसित भारत बनाना चाहता है। इसलिए पंजाब के भाई-बहनों से मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं।

साथ ही कहा, इंडी-गठबंधन वाले घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी हैं। सत्ता के लिए ये किसी को भी धोखा दे सकते हैं। इंडी गठबंधन वालों के लिए अपने वोट बैंक का तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। बंटवारे से पीड़ित दलित, सिख भाई-बहनों को मोदी CAA कानून के तहत भारतीय नागरिकता दे रहा है। ये लोग (इंडी गठबंधन) CAA का विरोध करते हैं, CAA के नाम पर दंगे करवाए और ये आज भी कहते हैं कि उनकी सरकार आएगी तो वे CAA को रद्द कर देंगे। आप मुझे बताइए, क्या बंटवारे के पीड़ित सिखों को भारतीय नागरिकता देना गलत है? पीएम ने आगे कहा कि, ये भाजपा है, जो किसान कल्याण को प्राथमिकता देती है। बीते 10 साल में पंजाब से गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद हुई। 10 साल में हमने MSP में ढाई गुना वृद्धि की।

 

पढ़ें :- मैं 15 दिनों तक बंगाल में ही रहूंगा, ममता दीदी को बाय-बाय कह दो: अमित शाह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...