नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल के नेताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी विपक्ष के नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, गुरुवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है। इस बैठक में राहुल, प्रियंका के साथ ही विपक्ष के ज्यादातर सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है।
पढ़ें :- Viral : मुकेश सहनी, बोले-सच की आवाज़ को झूठ के बैरिकेडिंग से नहीं रोका जा सकता, क्योंकि सच किसी सत्ता, कुर्सी का मोहताज नहीं होता
बता जा रहा है कि, यहां से कांग्रेस और विपक्षी सांसद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। इसे देखते हुए राजघाट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारतीय लोकतंत्र में अराजकता पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतंत्र और देश के मतदाताओं की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है। पहला पत्र 2 अक्टूबर को भेजा गया था। राष्ट्रपति भवन से नेताओं के नाम मांगे जाने के बाद 5 अक्टूबर को दोबारा पत्र भेजकर 7, 8 या 9 अक्तूबर को मिलने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि आज 8 अक्टूबर है और विपक्ष कल तक इंतजार करेगा।