ऑकलैंड। भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत के लिए 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया ने यह लक्ष्य 22.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत के रनचेज में हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने अपना 80वां अर्धशतक जड़ा। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट, गुरनूर बरार ने 3 विकेट और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को महज 185 रनों पर समेट दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला वनडे सात नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।
पढ़ें :- विराट वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
A strong start in Auckland as India go 1-0 up in the ODI series
: https://t.co/jdZ9ThMt2k https://t.co/qXM7783FZH — ICC (@ICC) November 4, 2026
पढ़ें :- पुछल्ले बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर की तूफानी पारी के बावजूद न्यूजीलैंड की पारी 185 रन पर सिमटी
इस मुकाबले में बारिश ने कई बार व्यवधान डाला, इस वजह से भारतीय टीम को DLS ( Duckworth–Lewis–Stern method) नियम के तहत 143 रन (32 ओवर्स) का टारगेट मिला था। जिसे भारतीय टीम ने बेहद आसानी से 56 गेंद शेष रहते हुए 22.4 ओवर्स में हासिल कर लिया. अब सीरीज का अगला मैच शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन में होगा। ध्यान रहे 37 साल के विराट कोहली की यह पारी उनके जन्मदिन (5 नवंबर ) से ठीक एक दिन पहले आई।
186 रनों के लक्ष्य (167 रन का रिवाइज टारगेट) का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। भारत की पारी के पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। उनको काइल जेमीसन ने आउट किया। दो बार बारिश की बाधा की बीच विराट कोहली ने 35 गेंदों में फिफ्टी जड़ी, जो उनका वनडे में 80वां अर्धशतक रहा।
इसी बीच शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच 113 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन जब शुभमन गिल 37 रन बनाकर नाथन स्मिथ की गेंद पर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे। वहीं विराट कोहली (74, 51 गेंद) रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर आउट हुए, उनकी पारी में 13 चौके और 1 छक्का रहा। वहीं भारतीय टीम जब जीत के मुहाने पर खड़ी थी तो अक्षर पटेल (0) श्रेयस अय्यर (15) डफी की गेंदों पर आउट हुए। नमन धीर (5) और केएल राहुल (3) नाबाद लौटे।
दो बार स्कोर हुआ रिवाइज
वैसे भारतीय टीम को टारगेट 186 रनों का मिला था, लेकिन पहली बार जब बारिश रुकी तो भारतीय टीम का टारगेट 40 ओवर में 167 रन बनाने थे, इसके बाद एक बार फिर बारिश हुई। जिसके बाद DLS नियम के तहत भारत का संशोधित लक्ष्य 32 ओवर में 143 रन कर दिया गया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।