HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. इस नए जंगी विमान को खरीदने की तैयारी में भारत, अमेरिका से चल रही है बातचीत

इस नए जंगी विमान को खरीदने की तैयारी में भारत, अमेरिका से चल रही है बातचीत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत अपनी सैन्य ताकत में एक और इजाफा करने जा रहा है। भारत अमेरिका से जंगी विमान एफ15 ईएक्स खरीदने की तैयारी में लगा हुआ है। दोनो देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच इस मामले को लेकर बातचीत हो रही है। अमेरिका की सरकार ने एयरोस्पेस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बोइंग द्वारा भारतीय वायुसेना को इस नए बहुउद्देश्यीय जंगी विमान की बिक्री का रास्ता साफ कर दिया है।

पढ़ें :- दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल,बोलीं- ये कानून नहीं ,तानाशाही और इमरजेंसी है

बोइंग इंटरनेशन सेल्स ऐंड इंडस्ट्रीयल पार्टनशिप्स की उपाध्यक्ष मारिया एच लैने ने कहा है कि भारत को ​हमारे लाइसेंस संबंधी अनुरोध को अमेरिका की सरकार ने स्वीकार कर लिया है। बोइंग दूसरे देशो से विमानो की खरीद—फरोख्त करने वाली अमेरिकी कंपनी है। इस विमान की खासियत ये ​है कि ये बहुउद्देश्यीय होने के साथ साथ हर मौसम और रात दिन दोनो समय में कार्य करने की क्षमता से लैस है। इस विमान को बेंगलुरु में अगले हफ्ते से शुरु हो रहे एयरो इंडिया 2021 में प्रदर्शित किया जा सकता है।

इस विमान के खरीद के साथ ही अमेरिका से हमारे रिश्तों को अलग धार मिलेगी। अमेरिका के हमारे रिश्ते भी मजबूत होंगे। 2019 में भारतीय वायुसेना ने करीब 18 अरब डॉलर की लागत से 114 विमानों के अधिग्रहण के लिए शुरुआती निविदा जारी की थी। जिसे हाल के समय की दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य करार बताया गया था।

 

पढ़ें :- Baobab trees : हजारों साल तक जीवित रहते है बाओबाब के पेड़, वैज्ञानिकों ने किया नया शोध
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...