1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. भारतीय रेलवे उत्तर मध्य रेलवे ने कई पोस्ट पर निकाली भर्ती, ऐसे आज ही करें अप्लाई

भारतीय रेलवे उत्तर मध्य रेलवे ने कई पोस्ट पर निकाली भर्ती, ऐसे आज ही करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है। भारतीय रेलवे उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस 2024 के लिए अधिसूचना जारी की है। वे उम्मीदवार जो इस रेलवे RRC NCR प्रयागराज अपरेंटिस 2024-2025 में रुचि रखते हैं, वे 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RRC Jobs 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है। भारतीय रेलवे उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस 2024 के लिए अधिसूचना जारी की है। वे उम्मीदवार जो इस रेलवे RRC NCR प्रयागराज अपरेंटिस 2024-2025 में रुचि रखते हैं, वे 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अपरेंटिस पात्रता, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया, विवरण, आयु सीमा, वेतनमान और अन्य सभी जानकारी इस पोस्ट में आगे दी गई है। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 16 सितंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2024
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2024
  • परीक्षा तिथि / मेरिट सूची: कार्यक्रम के अनुसार

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 100/-
  • एससी / एसटी: 0/-
  • सभी श्रेणी की महिलाएं: 0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करें।

आयु सीमा (15/10/2024 को)

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • भर्ती नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट लागू।
  • कुल रिक्ति विवरण: 1679 पद

पद का नाम

विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस

पात्रता: कक्षा 10 हाई स्कूल परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई / एनसीवीटी प्रमाणपत्र।

प्रभागवार रिक्ति विवरण देखने के लिए आधिकारी नोटिफिकेशन चेक करें।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...