HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. भारत के सबसे डरावने जगह जिसके बारे में सुन कर उड़ जाएगें होश   

भारत के सबसे डरावने जगह जिसके बारे में सुन कर उड़ जाएगें होश   

दोस्तों आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे जगहों के बारे में जिसके डरावनी कहानियां हम बचपन से ही सुनते आ रहे है। जिसको सुन कर आप की सिट्टी पिट्टी गुम होने वाली है। कोई नहीं जानता कि इन जगहों पर वाकई कोई भूत रहते हैं। या नही। लेकिन जो भी इन जगहों पर जाता है वह हॉरर फीलि जरूर करता है। आइए जानते है भारत के सबसे डरावने स्थानों के बारे में..   

By शिव मौर्या 
Updated Date

दोस्तों आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे जगहों के बारे में जिसके डरावनी कहानियां हम बचपन से ही सुनते आ रहे है। जिसको सुन कर आप की सिट्टी पिट्टी गुम होने वाली है। कोई नहीं जानता कि इन जगहों पर वाकई कोई भूत रहते हैं। या नही। लेकिन जो भी इन जगहों पर जाता है वह हॉरर फीलि जरूर करता है। आइए जानते है भारत के सबसे डरावने स्थानों के बारे में..   

पढ़ें :- Couple Graceful Classical Dance: कपल ने किया अभी न जाओ सॉन्ग पर किया क्लासिकल डांस, देखने वाले भी हुए दीवाने

 भानगढ़ किला, राजस्थान   

 

ऐसा कहा जाता है कि पुराने ज़माने में एक तांत्रिक ने इस महल पर काला जादू कर दिया था और तब से भानगढ़ किला, भूतिया किला हो गया। सूर्यास्ति के बाद इस किले में लोगों का प्रवेश वर्जित है। इस किले के आसपास बने घरों की छतें नहीं रहती हैं। अगर उन छतों को बनवा दिया जाएं, तो अपने आप चटक कर टूट जाती हैं।  

 

पढ़ें :- Viral video: रील बनाने के लिए रेल की पटरी पर लेटकर युवक करने लगा स्टंट, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

जतिंगाघाटी, असम   

बताया जाता है कि असम में एक जतिंगा घाटी है जो बहुत सुंदर और मनोरम दृश्यों  वाली है। लेकिन सितम्बर के महीने में हर अमावस रात को यहां भारी संख्या में रहस्यमयी रूप से पक्षी मर जाते हैं। ये पक्षी प्रवासी होते है, लेकिन यहां से कभी वापस नहीं जाते हैं। इन पक्षियों के यहां आकर मरने के पीछे क्या कारण है, आज तक किसी को भी पता नहीं चला है। लेकिन ऐसा होता है।

 

   रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद   

पढ़ें :- Fun with Dog : महिला ने पालतू कुत्ते के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देखकर उड़ जाएगें होश

अगर आपको ऐसा लगता है कि भूतों को सिर्फ खंडहर ही रास आते हैं तो आपको रामू जी फिल्म  सिटी के बारे में जानना होगा। रामू जी फिल्म सिटी के कई होटलों में भूतों का निवास माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह फिल्म   सिटी निज़ाम सुल्तान की धरती पर बना है, जहां  पर कई प्रकार की सजा देने वाली गतिविधियां हुई थी। इसी कारण  यहां कई बार लोगों को विचित्र छाया, उंगलियों के निशान और दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने का आभास हुआ है।    

 

जीपी ब्लॉक, मेरठ 

जीपी ब्लॉक मेरठ में है। हर कोई यहां के बारे में जानता है। इस इलाके में एक दो मंजिला इमारत है,  जिसके बारें में कहा जाता है कि यहां कई प्रेत-आत्माएं रहती हैं। इस इमारत में अक्सर चार लोगों को बैठकर ड्रिंक करते हुए देखा जाता है। यहां के स्थांनीय लोगों को अक्सर ये नज़ारा देखने को मिलता है।  

पढ़ें :- अलीगढ़ में शादी से पहले होने वाले दामाद पर आया सास का दिल, जेवर और कैश लेकर दोनो फरार

 

शनिवारवाड़ा किला, पुणे   

आप को बता दें कि यह किला, महाराष्ट्र का सबसे बड़ा किला है इसके बारें में यह भी कहा जाता है कि इसकी दीवारें, रहस्यमयी गाथाओं से भरी हुई है। कहा जाता है कि एक युवा राजुकमार को उसके ही रिश्तेदारों के द्वारा मार ड़ाला गया था। तब से आज तक राजकुमार की आत्मा वहां हर पूर्णिमा को मौत का बदला लेने आती है। इस ड़र से इस किले में कोई भी सूर्यास्ति के बाद नहीं जाता है।…. 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...