1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार, चौथा मैच न्यूजीलैंड 244 रनों से जीता

भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार, चौथा मैच न्यूजीलैंड 244 रनों से जीता

टीम इंडिया (Team India) को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट गई। मैट हैनरी ने भारत के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया।

पढ़ें :- रोहित-कोहली-अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, मैट हेनरी ने पहले ओवर में टीम इंडिया को शून्य के स्कोर पर दिये 3 झटके

यह पहला मौका है जब भारत ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवाए। इनके बाद आने वाले बल्लेबाज भी फेल रहे। सिर्फ ईशान किशन, अक्षर पटेल और नमन धीर ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

भारत सीरीज में 2-1 से आगे

टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मैच 5 विकेट और दूसरा मुकाबला 4 रन से जीता था, जबकि तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

पढ़ें :- IND vs NZ 4th ODI : भारत को न्यूजीलैंड ने दिया 334 रनों का लक्ष्य, चौथे वनडे में विल यंग ने जड़ा शतक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...