iPhone 16 series and the iPhone 15 Key Differences: एपल की नई स्मार्टफोन सीरीज यानी iPhone 16 सीरीज लॉन्च हो चुकी है, जिसके तहत कंपनी ने चार नए मॉडल- iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Plus पेश किए गए हैं। इस सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव Apple Intelligence (AI) फीचर्स है। हालांकि, कंपनी के CEO टिम कुक ने नई सीरीज में कई बदलावों का दावा किया है। वहीं, आप भी नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले नए और पुराने मॉडल में अंतर को समझ लेते हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
iPhone 16 और iPhone 15 में प्रमुख अंतर
कैमरा
iPhone 16 : नए मॉडल के कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। इसके अलावा, कैमरा सेंसर में भी यह बदलाव देखने को मिलेगा। यह भी डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें में 48MP Fusion कैमरा सेंसर मिलेगा, जिसे एप्पल ने पहली बार आईफोन में यूज किया है। इस कैमरे से मैक्रो और Spatial फोटोग्राफी की जा सकती है, जो पुराने मॉडल में संभव नहीं है।
iPhone 15 : यह मॉडल डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। iPhone 15 में 48MP के मेन कैमरा के साथ-साथ 12MP का एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। इस कैमरे से 24MP और 48MP रेजलूशन के फोटो कैप्चर किए जा सकते हैं।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
प्रोसेसर
iPhone 16 : नए मॉडल में नई जेनरेशन का A18 Bionic प्रोसेसर मिलेगा, जो A17 Pro Bionic का रिफाइंड वर्जन है। पुराने मॉडल की ही तरह यह प्रोसेसर 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ-साथ 16-कोर न्यूरल इंजन को सपोर्ट करता है। लेकिन, नया वाला प्रोसेसर Apple Intelligence फीचर के साथ कम्पैटिबल है।
iPhone 15 : पुराने मॉडल में A16 Bionic चिपसेट मिलता है, यह भी 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ-साथ 16-कोर न्यूरल इंजन को सपोर्ट करता है। पुराने वाले मॉडल में Apple Intelligence की सुविधा नहीं है।
बैटरी
iPhone 16 : कंपनी का दावा है कि नए iPhone 16 में 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा, यह मॉडल भी सेकेंड जेनरेशन के USB Type C पोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा नए वाले मॉडल में 25W फास्ट वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है।
पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
iPhone 15 : इस मॉडल में 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट मिलता है। यह सेकेंड जेनरेशन के USB Type C पोर्ट और स्टैंडर्ड वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।
नया कैप्चर बटन
iPhone 16 : नए मॉडल में यूजर्स को एक्शन बटन और कैमरा कंट्रोल के लिए कैप्चर बटन भी मिलेगा, नई सीरीज से रिंग या साइलेंट स्विच को हटा दिया गया है।
iPhone 15 : पुराना मॉडल यूजर्स को केवल रिंग या साइलेंट स्विच का ऑप्शन मिलता है।
एपल इंटेलिजेंस
iPhone 16 : सभी नए मॉडल एप्पल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर से लैस हैं। यूजर्स को iOS 18.1 के अपडेट के साथ यह AI फीचर मिलने लगेगा।
पढ़ें :- Vivo X500 FE : वीवो एक्स500 एफई लॉन्च से पहले IMDA और SGS पर हुआ लिस्ट , जानें बैटरी और फीचर्स
iPhone 15 : पुराने मॉडल में यूजर्स को iOS 18 अपडेट के बाद भी AI फीचर नहीं मिलेगा।