HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर ने शेयर किया बाहुबली फिल्म का पोस्टर

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर ने शेयर किया बाहुबली फिल्म का पोस्टर

आईपीएल के अगामी 15वें सत्र से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फ्रेंचाइजी टीम चेन्न्ई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। धोनी इस बार टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते नजर आयेंगे। उनके सन्यास लेने की घोषणा के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने धोनी के इस फैसले के बाद बाहुबली फिल्म का एक सीन शेयर किया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल के अगामी 15वें सत्र से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फ्रेंचाइजी टीम चेन्न्ई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। धोनी इस बार टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते नजर आयेंगे। उनके सन्यास लेने की घोषणा के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने धोनी के इस फैसले के बाद बाहुबली फिल्म का एक सीन शेयर किया है। बाहुबली 2 फिल्म में एक सीन है, जब अमरेंद्र बाहुलबी (प्रभाष) अपना सिंहासन छोड़कर जनता के साथ रहने आते हैं।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर

वसीम जाफर ने यही सीन शेयर किया है। धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट को अगस्त 2020 में अलविदा कह चुके हैं और अब महज आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। धोनी के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि यह उनका आईपीएल का आखिरी सीजन होगा। सीएसके के सीईओ ने कहा, ‘धोनी इसके बारे में काफी समय से सोच रहे थे और अब उन्हें लगा कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जडेजा अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का सही समय है।

पढ़ें :- Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...