1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2024: आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली, इस मामले में दिग्गजों को छोड़ा पीछे

IPL 2024: आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली, इस मामले में दिग्गजों को छोड़ा पीछे

आईपीएल की शुरूआत होने जा रही है। इस सीजन का पहला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, विराट कोहली लंबे समय बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। कोहली आईपीएल में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हुए दिखेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2024: आईपीएल की शुरूआत होने जा रही है। इस सीजन का पहला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, विराट कोहली लंबे समय बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। कोहली आईपीएल में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हुए दिखेंगे।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, आरसीबी की टीम आईपीएल की ट्राफी एक बार ​भी नहीं जीत पाई है। हालांकि, इस बार कोहली की कोशिश रहेगी कि इसे सूखे को खत्म किया जाए।

बता दें कि, कोहली आईपीएल में अभी तक आरसीबी के साथ ही जुड़े रहे। उनके नाम एक खास उपलब्धि जुड़ी हुई है। दरअसल, आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज हो गया है। इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी उनसे पीछे हैं।

कोहली ने आरसीबी के लिए 2008 से लेकर अबतक कुल 237 मुकाबले खेले हैं, जबकि धोनी ने चेन्नई के लिए 220 मैच खेले हैं और वह कोहली के बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर रोहित हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 198 मैच खेले हैं। किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 से अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड सिर्फ दो ही खिलाड़ियों के नाम है। कोहली और धोनी ही अबतक ऐसा कर चुके हैं, जबकि रोहित को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए और दो मैच खेलने होंगे।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...