1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को लेकर ले सकती है बड़ा फैसला, जानिए

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को लेकर ले सकती है बड़ा फैसला, जानिए

आईपीएल 2025 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल की शुरूआत से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों को अपनी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बतानी होगी लेकिन अभी तक बीसीसीआई ने रिटेंशन पॉलिसी को लेकर कुछ फैसला नहीं किया है। इसी पॉलिसी पर महेंद्र सिंह धोनी की भविष्य भी टिका हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल की शुरूआत से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों को अपनी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बतानी होगी लेकिन अभी तक बीसीसीआई ने रिटेंशन पॉलिसी को लेकर कुछ फैसला नहीं किया है। इसी पॉलिसी पर महेंद्र सिंह धोनी की भविष्य भी टिका हुआ है।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

दरअसल, आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया था। इसके बाद से धोनी के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। यही नहीं कहा जा रहा था कि, धोनी अब वापसी नहीं कर पायेंगे। हाालंकि, कुछ लोगों का कहना था कि, वो अगला सीजन जरूर खेलेंगे। इन सबके बीच कहा जा रहा है कि, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करने के लिए तैयार है।

बीसीसीआई फिलहाल आईपीएल 2024 की रणनीति पर विचार कर रहा है। कई फ्रेंचाइजी और उनके अधिकारियों ने पहले ही उन खिलाड़ियों की संख्या पर प्राथमिकताएं सौंप दी हैं जिन्हें वे बनाए रखना चाहते हैं। वहीं, कुछ फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन संख्या को आठ तक बढ़ाने का अनुरोध किया है, जबकि कुछ एक भी खिलाड़ी को बनाए रखने के इच्छुक नहीं हैं। अंतिम रिटेंशन संख्या पांच या छह होने की संभावना है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी इस मामले पर औपचारिक सूचना जारी नहीं की है। बीसीसीआई के सामने एक और मामला यह है कि कुछ फ्रेंचाइजी ने संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को ‘अनकैप्ड’ के रूप में वर्गीकृत करने की मांग रखी है। इनमें सीएसके फ्रेंचाइजी भी शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...