1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2025 Double Match Today: आज आईपीएल में चार तगड़ी टीमें होंगी आमने-सामने, चेक करें मैच की टाइमिंग व अन्य डिटेल्स

IPL 2025 Double Match Today: आज आईपीएल में चार तगड़ी टीमें होंगी आमने-सामने, चेक करें मैच की टाइमिंग व अन्य डिटेल्स

IPL 2025 Double Match Today: आज (5 अप्रैल) आईपीएल 2025 में क्रिकेट फैंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ मिलने वाला है, क्योंकि शनिवार को एक नहीं बल्कि दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच दिन के समय चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शाम को चंडीगढ़ में खेला जाना है। जिसमें चार बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। आइये जानते हैं आज आईपीएल में किन चार टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। और इन मैचों कब व कहां लाइव देख सकेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2025 Double Match Today: आज (5 अप्रैल) आईपीएल 2025 में क्रिकेट फैंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ मिलने वाला है, क्योंकि शनिवार को एक नहीं बल्कि दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच दिन के समय चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शाम को चंडीगढ़ में खेला जाना है। जिसमें चार बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। आइये जानते हैं आज आईपीएल में किन चार टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। और इन मैचों कब व कहां लाइव देख सकेंगे।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

आईपीएल 2025 में 5 अप्रैल को किन टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे?

आईपीएल 2025 में 5 अप्रैल को लीग का 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा, जबकि 18वें मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 17वां मैच कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 17वां मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 17वां मैच कितने बजे शुरू होगा? 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2025 का 17वां मैच शनिवार 5 अप्रैल को भारतीय समय अनुसार, दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2025 का 18वां मैच कहां खेला जाएगा?

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2025 का 18वां मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2025 का 18वां मैच कितने बजे शुरू होगा?

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2025 का 18वां मैच शनिवार 5 अप्रैल को भारतीय समय अनुसार, शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

आईपीएल 2025 के मैचों को किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकेंगे?

आईपीएल 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स18 1 पर टीवी चैनलों पर किया जाएगा।

आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...