1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2025 Prize Money: आज आईपीएल को मिलेगा नया चैम्पियन, विजेता और उपविजेता को मिलेगी बड़ी इनामी राशि

IPL 2025 Prize Money: आज आईपीएल को मिलेगा नया चैम्पियन, विजेता और उपविजेता को मिलेगी बड़ी इनामी राशि

IPL 2025 Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग 18वां सीजन (IPL 2025) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज 3 जून को टी20 लीग का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में से किसी एक टीम का पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा होगा, जबकि दूसरी टीम के हाथ एक बार फिर निराशा लगेगी। हालांकि, दोनों ही फाइनलिस्ट टीमों एक बड़ी इनामी राशि मिलने वाली है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं-एक बेटे ने माता-पिता के बीच ज़बरदस्त प्रेम की बात पर कुछ लोग हैरान व्यथित हुए? ये वही हैं जो अपनी पत्नियों और परिवार छोड़ने के आदी हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 से आईपीएल की इनामी राशि को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इस सीजन विजेता टीम को ₹20 करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता को ₹13 करोड़ मिलेंगे। यह लीग के ओपनिंग सीजन की तुलना में कई गुना ज्यादा है। पहले चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 2008 में ₹4.8 करोड़ जीते थे। उपविजेता सीएसके ने ₹2.4 करोड़ घर ले गए थे। टीम पुरस्कारों के अलावा, कई व्यक्तिगत सम्मान भी दिए जाएंगे। जिनमें ऑरेंज व पर्पल कैप विजेता, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर खिताब शामिल हैं। इनमें 10 से 20 लाख के बीच इनामी राशि दी जाएगी।

आईपीएल 2025 स्टेज इनामी राशि (INR)

विजेता: ₹20 करोड़

उपविजेता: ₹13 करोड़

पढ़ें :- माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया

क्वालीफायर: ₹7 करोड़

एलिमिनेटर: ₹6.5 करोड़

आईपीएल 2025: व्यक्तिगत पुरस्कार राशि 

ऑरेंज कैप विनर: ₹10 लाख

पर्पल कैप विनर: ₹10 लाख

पढ़ें :- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार छू गई सबके दिल को, बोलीं-'हुजूर, बस एक मौका दे दीजिए ...'

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: ₹20 लाख

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: ₹10 लाख

सुपर स्ट्राइकर: ₹10 लाख

पावर प्लेयर: ₹10 लाख

मैक्सिमम सिक्स: ₹10 लाख

गेम चेंजर: ₹10 लाख

पढ़ें :- योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने का आपका दावा निकला फ़र्ज़ी : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...