MI New Head Coach : मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए कीरोन पोलार्ड को अपना हेड कोच नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति हाल में श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने के हेड कोच पद से हटने के बाद की गयी है। पोलार्ड लंबे समय से मुंबई की टीम के साथ जुड़े रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर पोलार्ड ने कहा, "मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है।
MI New Head Coach : मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए कीरोन पोलार्ड को अपना हेड कोच नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति हाल में श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने के हेड कोच पद से हटने के बाद की गयी है। पोलार्ड लंबे समय से मुंबई की टीम के साथ जुड़े रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर पोलार्ड ने कहा, “मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है।
अपनी नियुक्ति पर पोलार्ड ने कहा, “MI मेरे जीवन और करियर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। इस टीम, खिलाड़ियों और ‘पलटन’ (प्रशंसकों) के साथ मेरा जो जुड़ाव है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक खिलाड़ी और फिर एक कोच के रूप में इस सफर का हिस्सा रहने के कारण, मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस का क्या महत्व है और ‘ब्लू एंड गोल्ड’ (नीली और सुनहरी जर्सी) का प्रतिनिधित्व करने के साथ कितनी बड़ी जिम्मेदारी आती है।
वेस्ट इंडीज के दिग्गज ऑल राउंडर ने आगे कहा, “मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं श्रीमती नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरे MI परिवार का आभारी हूं। मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने, टीम की विरासत को आगे बढ़ाने, हमारे टैलेंट को निखारने और ‘पलटन’ को जश्न मनाने के और भी कई मौके देने के लिए उत्सुक हूं।”