1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Auction: भारतीय खिलाड़ियों पर खूब बरस रहे रुपये, पंत, श्रेयस ही नहीं ये खिलाड़ी भी महंगी कीमत में बिके

IPL Auction: भारतीय खिलाड़ियों पर खूब बरस रहे रुपये, पंत, श्रेयस ही नहीं ये खिलाड़ी भी महंगी कीमत में बिके

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे पहली बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। सबसे अहम बात है कि, आईपीएल की बोली में सबसे ज्यादा रुपये भारतीय खिलाड़ियों पर बरस रहे हैं। लखनऊ ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL Auction: आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे पहली बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। सबसे अहम बात है कि, आईपीएल की बोली में सबसे ज्यादा रुपये भारतीय खिलाड़ियों पर बरस रहे हैं। लखनऊ ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया है जो थोड़ी देर पहले ही 26.75 करोड़ रुपये में बिके थे।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब ने श्रेयस अय्यर को खरीदा
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स से बिडिंग वॉर जीत ली है। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

चहल को पंजाब किंग्स ने खरीदा
युजवेंद्र चहल के लिए चेन्नई और गुजरात के बाद पंजाब किंग्स और लखनऊ ने बोली लगाई। हैदराबाद ने 14 करोड़ के बाद एंट्री मारी। हालांकि पंजाब ने हार नहीं मानी। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले स्पिनर बन गए हैं।

हैदराबाद ने शमी को खरीदा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मोहम्मद शमी के लिए 9.75 करोड़ की अंतिम बोली लगाई थी, जिसके बाद गुजरात के पास आरटीएम यूज करने का मौका था लेकिन उससे पहले हैदराबाद ने कीमत बढ़ा दी। हालांकि कोलकाता ने हाथ पीछे खींच लिए। गुजरात ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके बाद 10 करोड़ में हैदराबाद ने उन्हें खरीदा।

आईपीएल 2025 नीलामी में पहले मार्की सेट में ये खिलाड़ी बिके

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

ऋषभ पंत – 27 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपर जायंट्स)
श्रेयस अय्यर – 26.75 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
अर्शदीप सिंह – 18 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...