1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Auction: आईपीएल 2025 में शार्दुल-पृथ्वी और रहाणे को नहीं मिले खरीदार, आरसीबी ने क्रुणाल पांड्या को खरीदा

IPL Auction: आईपीएल 2025 में शार्दुल-पृथ्वी और रहाणे को नहीं मिले खरीदार, आरसीबी ने क्रुणाल पांड्या को खरीदा

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर रुपयों की बारिश हुई। इसमें ऋषभ पंत सबसे महंगे दाम पर बिके। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL Auction: आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर रुपयों की बारिश हुई। इसमें ऋषभ पंत सबसे महंगे दाम पर बिके। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा।

पढ़ें :- टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ने कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम उतरेगी टीम इंडिया, अगर ऐसा हुआ तो 'हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे'

पंत के बाद सबसे बड़ी बोली आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगी, जिन्हें पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने 26.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। पंजाब ने पहले दिन सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी लिए और 88 करोड़ रुपये खर्च किए। दूसरे दिन खरीदारी करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पर्स में सबसे ज्यादा 30.65 करोड़ रुपये हैं। आरसीबी के 16 स्लॉट खाली हैं।

शार्दुल ठाकुर को नहीं मिले खरीदार
वहीं, दूसरे दिन शार्दुल ठाकुर, राहणे और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिले। बता दें कि, भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पहली बार में नहीं बिके। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।

क्रुणाल पांड्या को RCB ने खरीदा
स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को आरसीबी ने 5.75 करोड़ में लिया है। राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन अंतिम बोली आरसीबी ने लगाई। वह पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में थे।

 

पढ़ें :- अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस मोदी सरकार पर फायर, बोली- 'खुद को 56 इंच का सीना वाला नेता हो गया है कायर और समझौतावादी ’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...