1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Final Match Today: आज KKR और SRH के बीच होगी ख़िताबी जंग; जानें क्लोजिंग सेरेमनी से लेकर वेन्यू-टाइम तक पूरी डिटेल्स

IPL Final Match Today: आज KKR और SRH के बीच होगी ख़िताबी जंग; जानें क्लोजिंग सेरेमनी से लेकर वेन्यू-टाइम तक पूरी डिटेल्स

IPL Final Match Today: आईपीएल 2024 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज रविवार (26 मई) को चेन्नई में खेला जाना है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम दूसरा खिताब अपने नाम करना चाहेगी। आइये जानते हैं कि यह ब्लॉकबस्टर मैच कब और कहां खेला जाएगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL Final Match Today: आईपीएल 2024 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज रविवार (26 मई) को चेन्नई में खेला जाना है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम दूसरा खिताब अपने नाम करना चाहेगी। आइये जानते हैं कि यह ब्लॉकबस्टर मैच कब और कहां खेला जाएगा।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फाइनल मैच, चेन्नई की एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएगा। जिसको चार चांद लगाने के लिए विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी रॉक बैंड इमेजिन ड्रैगन्स तैयार है। बैंड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए प्रशंसकों के साथ यह रोमांचक खबर साझा की। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स के एक ट्विटर पोस्ट में बैंड के प्रमुख गायक, डैन रेनॉल्ड्स की पुष्टि हुई, जिन्होंने घोषणा की कि वह आईपीएल सीजन 17 के क्लोजिंग सेरेमनी में उपस्थित होंगे।

आईपीएल 2024 क्लोजिंग सेरेमनी कब और कहां होगी? 

आईपीएल 2024 का क्लोजिंग सेरेमनी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होगी। अमेरिकी रॉक बैंड इमेजिन ड्रैगन्स आईपीएल 2024 के क्लोजिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देने के लिए तैयार है।

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा? 

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे? 

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...