1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Match Today : आज पंजाब और मुंबई के लिए अहम मैच, बड़ी जीत की होगी तलाश

IPL Match Today : आज पंजाब और मुंबई के लिए अहम मैच, बड़ी जीत की होगी तलाश

IPL Match Today PBKS vs MI : आईपीएल 2024 का 33वां मैच आज गुरुवार 18 अप्रैल को चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मैच में पॉइंट्स टेबल की नंबर-8 टीम पंजाब किंग्स और नंबर-9 टीम मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। इस सीजन पंजाब और मुंबई की टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों टीम ने अब तक खेले गए 6 में से 4 मैच गंवा चुकी हैं और इनका मौजूदा नेट रन रेट भी खराब है। ऐसे में आज शाम खेला जाने वाला मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, दोनों टीमों को इस मैच में बड़ी जीत चाहिए होगी, ताकि प्लेऑफ के लिए उनकी उम्मीदें जिंदा रहें। आइए जानते हैं कि पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, 33वें आईपीएल मैच के बारे में। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच, कब शुरू होगा?

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच, गुरुवार 18 अप्रैल को शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच कहां खेला जाएगा?

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच, चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में अब तक किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 16 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि 15 मैच में पंजाब किंग्स को सफलता हाथ लगी है।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा?

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...