1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Match Today : आज जयपुर में गिल और संजू की टीम होंगी आमने-सामने, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी

IPL Match Today : आज जयपुर में गिल और संजू की टीम होंगी आमने-सामने, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी

RR vs GT Head to Head, Match Venue, Timing And Live Streming : आईपीएल 2024 का 24वां मैच आज बुधवार को जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच में पॉइंट्स टेबल की नंबर-1 टीम राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत नंबर-7 पर मौजूद गुजरात टाइटंस से होगी। इस मैच में शुबमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस लगातार तीसरी हार से बचना चाहेगी, जबकि संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अब तक एक भी मैच न हारने के सिलसिले को बरकरार रखने को देखेगी। आइए इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। साथ ही यह भी जान लेते हैं कि राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच कब और कहां खेला जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का कितनी बार हुआ आमना-सामना?

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का 5 बार आमना-सामना हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में किसका पलड़ा रहा है भारी? 

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों में गुजरात टाइटंस को 5 बार जीत हासिल हुई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है। ऐसे में गुजरात का दबदबा साफ देखने को मिलता है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच कब शुरू होगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच, बुधवार 10 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच कहां खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा? 

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...