1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Matches Today : आज खेले जाएंगे आईपीएल 2024 के दो मैच, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी कौन-सी चार टीमें

IPL Matches Today : आज खेले जाएंगे आईपीएल 2024 के दो मैच, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी कौन-सी चार टीमें

IPL Matches Today : आईपीएल 2024 का शानदार आगाज शुक्रवार से चुका है और सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। जिसके बाद आज यानी 23 मार्च का सीजन का दूसरा और तीसरा मैच खेला जाएगा। जिसमें चार टीमों की टक्कर होगी। आइए जानते हैं कि आईपीएल 2024 का दूसरा और तीसरा मैच किन टीमों के बीच कब और कहां खेला जाएगा? 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी

आईपीएल 2024 का दूसरा मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा? 

आईपीएल 2024 का दूसरा मैच पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कब और कहां खेला जाएगा? 

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, शनिवार 23 मार्च को दोपहर 03:30 बजे से चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव

आईपीएल 2024 का दूसरा मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा? 

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच कब और कहां खेला जाएगा? 

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच शनिवार 23 मार्च को शाम 07:30 बजे, कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2024 के दूसरे और तीसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा? 

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश

आईपीएल 2024 के दूसरे और तीसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

आईपीएल 2024 के दूसरे और तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

आईपीएल 2024 के दूसरे और तीसरे मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...