1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Points Table : मुंबई इंडियंस चढ़ी ऊपर, धोनी-कोहली की टीम को नुकसान; जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

IPL Points Table : मुंबई इंडियंस चढ़ी ऊपर, धोनी-कोहली की टीम को नुकसान; जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

IPL Points Table Update : आईपीएल 2024 में रविवार को दो मैच खेले गए, जिसमें दोपहर के मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 29 रन से जीत हासिल की। यह मुंबई की मौजूदा सीजन में पहली जीत है। इसके बाद शाम को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से मात दी। इन दोनों के मैचों के नतीजों के बाद से पॉइंट्स टेबल में बदलाव हुआ है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल के ताजा अपडेट की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स अपने 4 में से 4 मैच (8 पॉइंट्स, NRR +1.120) जीतकर टॉप पर है, दूसरे नंबर कोलकाता नाइट राइडर्स है जिसने अपने तीनों मैच (6 पॉइंट्स, +2.518) जीते हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स चार मैच में से 3 जीतकर (6 पॉइंट्स, NRR +0.775) तीसरे नंबर पर है। इसके बाद चार मैचों में दो जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (4 पॉइंट्स, NRR +0.517) चौथे, सनराइजर्स हैदराबाद (4 पॉइंट्स, NRR +0.409) पांचवें और पंजाब किंग्स (4 पॉइंट्स, NRR -0.220) छठे नंबर पर है।

गुजरात टाइटंस पांच मैचों में 2 जीत (4 पॉइंट्स, NRR -0.797) के साथ सातवें नंबर है। मुंबई इंडियंस चार मैचों में एक जीत (2 पॉइंट्स, NRR -0.797) के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गयी है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पांच में से एक जीत (2 पॉइंट्स, NRR -0.843) के साथ नौवें और दिल्ली कैपिटल्स चार में से एक जीत (2 पॉइंट्स, NRR -1.370) के साथ दसवें नंबर पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...