Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार है या दुकानदार? अखिलेश ने JPNIC को लीज पर दिये जाने को लेकर उठाए सवाल

भाजपा सरकार है या दुकानदार? अखिलेश ने JPNIC को लीज पर दिये जाने को लेकर उठाए सवाल

By Abhimanyu 
Updated Date

JPNIC Controversy : पूर्व समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान बनाए गए जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को वर्तमान भाजपा सरकार ने 30 साल की लीज पर देने का फैसला किया है। योगी कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर को ‘रॉकवुड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘वृंदावन बॉटलर्स’ को 30 साल की लीज पर दिया जाएगा। जिसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने अपराधियों को चेताया, बोले- यूपी में किया दंगा तो जाएगी बाप-दादा की कमाई

JPNIC को लेकर कैबिनेट के फैसले पर सपा सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पोस्ट के जरिये भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा, ‘भाजपा सरकार है या दुकानदार? अब उप्र की भाजपा सरकार ने लखनऊ के JPNIC (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय कैबिनेट में ले लिया है। अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बचा है। ‘कमीशन’ भ्रष्ट भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और ‘निजीकरण’ उसका जुगाड़।’

बता दें कि JPNIC के निजीकरण और लीज को लेकर पिछले काफी समय से प्रक्रिया चल रही थी। योगी कैबिनेट ने एलडीए के इस प्रस्ताव पर मंगलवार को मुहर लगा दी। जिसके बाद JPNIC के अधूरे कार्यों को पूरा कराने और इसके संचालन का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब JPNIC परिसर को निजी कंपनियों के जरिए अपग्रेड, संचालित और मैनेज किया जाएगा।

इससे लखनऊ निवासियों को एक एडवांस और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जल्द मुहैया हो सकेंगी। इसके बदले प्राइवेट कंपनी केडीए को शुरुआती सालाना लीज रेंट 6 करोड़ रुपये देगी, जिसमें हर वर्ष 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। हालांकि, पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान के बाद इस पर सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है।

पढ़ें :- डिंपल यादव का जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल का दर्जा छिनने पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जगह बदलने से जन-जागरण नहीं रोक पाओगे
Advertisement