IPL 2026Updates: चेपॉक में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से धूल चटाई और जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ का टिकट कटाया। मैच खत्म होने के बाद हैदराबाद के विकेटकीपर बैटर ईशान किशन का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का ईशान ने जिस तरह सेलिब्रेशन किया, वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया में तेजी से इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- 1976 बैच के सभी दोस्त 50 साल बाद पहुंचे स्कूल, कंधे पर बैग और गले में बोतल टांगकर जिया बचपन
Ishan Kishan had absolutely no hesitation.
Bro was literally telling the annoying CSK crowd to “enough, leave the stadium now” after SRH win.
pic.twitter.com/K87gMCMZx6 — AdityaVarma (@AdityaVarma45_) May 19, 2026
पढ़ें :- Video Viral- 'लव गुरु' के अवतार में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, बोले-'बीवी से ऐसे करो प्यार का इजहार...'
ईशान किशन ने CSK फैंस को इशारा किया घर जाओ
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद ईशान किशन ने स्टैंड्स की तरफ देखकर उंगलियों से सीटी बजाने का इशारा किया और फिर हाथ के इशारे से दर्शकों को घर जाओ का संकेत दिया। ये माना जा रहा है कि उन्होंने चेपॉक की भीड़ द्वारा लगातार की गई हूटिंग का जवाब दिया था। बता दें कि सीएसके के खिलाफ मुश्किल पिच पर खेलते हुए ईशान किशन ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस तरह 20 ओवर में 181 रन चेज कर लिया। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली और ईशान का साथ दिया। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी बनी, जिसने हैदराबाद को 6 गेंद बाकी रहते हुए जीत दिलाई और सीजन के टॉप-4 में एंट्री कराई।
ईशान किशन ने मैच के बाद क्या कहा?
SRH को प्लेऑफ में पहुंचाने वाली मैच विनिंग पारी खेलने के बाद ईशान किशन ने बताया कि इस पारी के पीछे उनका पर्सनल इमोशन जुड़ा था।ईशान ने खुलासा किया, “आज मेरी मोटिवेशन मेरा भाई था। उसने हाल ही में अपनी बहन को खो दिया है। परिवार के लिए बहुत मुश्किल वक्त था। वो आज पहली बार स्टेडियम में मुझे खेलते देखने आया था। मैं बस उनके लिए मैच खत्म करना चाहता था”