Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. “गरीब जिंदगी जिएं बेतुका है…” मैथिली ठाकुर की लग्जरी कार पर बवाल, ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब

“गरीब जिंदगी जिएं बेतुका है…” मैथिली ठाकुर की लग्जरी कार पर बवाल, ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Luxury Car Controversy: बिहार की युवा विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों एक लग्जरी कार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मुंबई में उन्हें रोल्स-रॉयस कार में देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसके बाद अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मैथिली ठाकुर का बचाव करते हुए ट्रोल्स को जवाब दिया।

पढ़ें :- जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, DM ने लिया संज्ञान

कंगना रनौत ने इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि,” हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है।” उन्होंने  सोशल मीडिया पर लिखा, “कुछ लोगों को तब बुरा लगता है जब वे राजनेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं। अभी हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है, हम भले ही समाज सेवा करते हों लेकिन हमारा अपना करियर, जिंदगी और लोकप्रियता भी है। ”

विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर के रोल्स-रॉयस में नजर आने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि कार की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है। हालांकि, कार के मालिकाना हक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मैथिली ठाकुर की टीम ने बताया कि यह कार उनकी नहीं है।


वहीं, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक मैथिली ठाकुर ने अपनी कुल संपत्ति करीब 3.82 करोड़ रुपये घोषित की थी। हलफनामे में उनका पेशा सिंगर बताया गया है।

महज 26 साल की उम्र में मैथिली ठाकुर ने 2025 में अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया। चुनावी राजनीति में आने से पहले वह लोक और पारंपरिक संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी थीं।

फिलहाल रोल्स-रॉयस को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है, लेकिन मैथिली ठाकुर की टीम की ओर से कार उनकी होने से इनकार किए जाने के बाद विवाद का केंद्र अब जनप्रतिनिधियों की निजी जिंदगी और सार्वजनिक छवि को लेकर उठ रहे सवालों पर आ गया है।

पढ़ें :- बिहार में बाढ़ से हाहाकार : तेजस्वी यादव बोले- मदद तो दूर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला
Advertisement