1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Jammu Kashmir Encounter: बांदीपोरा में देर रात से मुठभेड़ जारी, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर; दो के छिपे होने की आशंका

Jammu Kashmir Encounter: बांदीपोरा में देर रात से मुठभेड़ जारी, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर; दो के छिपे होने की आशंका

Jammu Kashmir Encounter: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा (Bandipora) जिले में सेना ने मुठभेड़ (Encounter) में एक आतंकी (Terrorist) को ढेर कर दिया है। जिले के अरगाम में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी शुरू का दी थी। जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी सोमवार सुबह मारा गया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांदीपोरा (Bandipora) जिले के अरगाम गांव में कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई, सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान खुद को घिरता देख छिपे आतंकियों (Terrorists) ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हो सकें। रविवार को आधी रात से आतंकियों (Terrorists) से मुठभेड़ (Encounter) जारी है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। सूत्रों की माने तो इनमें से एक आंतकी मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया है। अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...