Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. January 2026 Grah Gochar : जनवरी के आखिरी में होंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों  को मिलेगा शुभ और फलदायी परिणाम

January 2026 Grah Gochar : जनवरी के आखिरी में होंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों  को मिलेगा शुभ और फलदायी परिणाम

By अनूप कुमार 
Updated Date

January 2026 Grah Gochar :  ग्रह गोचर के दृष्टिकोण से जनवरी 2026 के अंतिम तीन दिनों में मंगल, गुरु, बुध और शुक्र ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन होगा। ये परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ अवसर, फलदायी और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। वैदिक ज्योतिष में नक्षत्र परिवर्तन का राशियों के लिए विशेष महत्व बताया गया है। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह बदलाव 29 से 31 जनवरी के बीच होगा, जिससे कई शुभ योग बनेंगे।

पढ़ें :- shukra margi 2026 :  सुख, समृद्धि के देवता शुक्र 14 नवंबर को कन्या राशि में चलेंगे सीधी चाल , यह समय बेहद भाग्यशाली रहेगा

 मंगल ग्रह
29 जनवरी 2026 को रात के बाद ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से निकलकर श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
 गुरु ग्रह
30 जनवरी 2026 को देव मंडल के गुरु बृहस्पति ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र के एक चरण से दूसरे चरण में जाएंगे।
बुध और शुक्र
31 जनवरी 2026 को बुध और शुक्र दोनों एक ही दिन धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। बुध तड़के सुबह और शुक्र शाम के समय नक्षत्र बदलेंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ये चारों ग्रह बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं। इनका एक के बाद एक नक्षत्रों में परिवर्तन कई राशियों के लिए अच्छे अवसर तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर जीवन में सुख और स्थिरता लेकर आएगा। लंबे समय से चली आ रही धन की तंगी दूर होने लगेगी। आमदनी के नए अवसर बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। रुके हुए पैसे वापस आने की संभावना बनेगी। कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कामों में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। पुराने अटके काम पूरे होंगे। रिश्तों में मिठास आएगी और ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मानसिक तनाव कम होगा और सेहत सामान्य बनी रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह समय प्रतिष्ठा में प्रगति वाला हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। पढ़ाई और ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। संबंध मजबूत होंगें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय सोच-समझकर फैसले लेने के लिए अच्छा है। कामकाज में तरक्की के संकेत हैं और धन की स्थिति बेहतर हो सकती है। मेटल पीस रहेगी और निवेश से जुड़े फैसले लाभ दे सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह दौर सौभाग्य लेकर आ सकता है। रोजगार में स्थिरता और पहचान मिलेगी।  पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। यात्रा, पढ़ाई  करने के लिए समय अनुकूल है.

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 Today : ग्रहों के सेनापति मंगल आज करेंगे गोचर, इन राशियों के साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि
Advertisement