HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में सियासी उठापटक के बीच जदयू ने उमेश कुशवाहा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

बिहार में सियासी उठापटक के बीच जदयू ने उमेश कुशवाहा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में सियासी उठापटक के बीच जनता दल युनाइटेड ने उमेश कुशवाहा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। पार्टी की राज्य परिषद की दो दिनी बैठक के अंतिम दिन रविवार को उनका चयन किया गया।

पढ़ें :- UP rain alert: यूपी में बदलेगा अभी और मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

इससे पहले वशिष्ठ नारायण सिंह प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह ने कुशवाह को चुने जाने की घोषणा की। राजीव रंजन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के साथ हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है।

एनडीए के साथ जदयू के रिश्तों को लेकर विपक्ष अफवाहें फैला रहा है। दरअसल, उन्होंने ये बातें सीएम नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलों को लेकर कहा है।

बैठक के दौरान वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ कारणों से प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और कुशवाह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

 

पढ़ें :- Viral video: हापुड़ में एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोलकर्मी पर कर दी थप्पड़ों की बारिश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...