Jharkhand News: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर झारखंड के हजारीबाग में दो गुटों में विवाद (Ruckus in Hazaribagh on Mahashivratri) हो गया। जिसके बाद पथराव और आगजनी भी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हजारीबाग में महाशिवरात्रि के मौके पर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें
इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर पथराव और आगजनी हुई है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उपद्रवियों ने तीन बाइक और एक कार को आग के हवाले कर दिया। साथ ही कुछ अन्य दोपहिया और तिपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
झारखंड हजारीबाग में शिवरात्रि के पर्व पर दो गुटों में बवाल, कई वाहनों को किया आग के हवाले, कई थानों की फ़ोर्स हजारीबाग के लिए हुई रवाना#Hazaribagh #Mahashivratri2025 pic.twitter.com/8FoEVippQ3
— Arjun Chaudharyy5 (@Arjunpchaudhary) February 26, 2025
पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारीबाग के इचाक प्रखंड में आज दो गुटों को बीच हिंसक झड़क हुई। इस दौरान जमकर पथराव और आगजनी की घटना में कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पूरे गांव में पुलिस कैंप कर रही है। दोनों ओर से हालात तनावपूर्ण हैं। एएसपी समेत जिला बल मौके पर मौजूद है और हालात को शांत कराने में जुटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह भारत चौक पर महाशिवरात्रि का पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उपद्रवियों ने गुस्से में वहां खड़ी बाइक्स को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है। फिलहाल वहां हालात नियंत्रण में है। भारी पुलिस बल हालात पर नजर रखे हुए है।