1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Jharkhand Tourist Places : झारखंड की गुफाएं और पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर करती है आकर्षित , घूमें खूबसूरत पर्यटन स्थल

Jharkhand Tourist Places : झारखंड की गुफाएं और पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर करती है आकर्षित , घूमें खूबसूरत पर्यटन स्थल

झारखंड में प्रकृति की हरियाली , ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ,गुफाएं और पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर  आकर्षित करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jharkhand Tourist Places :  झारखंड में प्रकृति की हरियाली , ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ,गुफाएं और पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर  आकर्षित करती है। कुदरत का नजारा देखने वालों के लिए  के लिए ये जगह सबसे स्वर्ग है। साथ ही यहां के नदी, झरने और पहाड़ काफी खूबसूरत है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं झारखंड में घूमने लायक कुछ टूरिस्ट प्लेस के बारे में।

पढ़ें :- Offbeat Destinations : ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कैसे करें विजिट

रांची झीलों का शहर
झारखंड की राजधानी रांची को झीलों का शहर कहा जाता है। यहां पर कई सुंदर झरने देखने को मिलेंगे। जोन्हा फॉल, हिरनी फॉल, दशम फॉल, पंचघाघ जैसे ढेर सारे वॉटर फॉल्स हैं, जिनकी सुंदरता देखते बनती है। यह प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यहां आपको टैगोर हिल, रांची हिल स्टेशन, कांके डैम, हटिया संग्रहालय और जनजातीय अनुसंधान संस्थान घूमने के लिए बेस्ट है।

बेतला नेशनल पार्क
अगर आपको करीब से वन्यजीव देखने की इच्छा है तो आप झारखंड में स्थित बेतला नेशनल पार्क का रूख कर सकते हैं। यह एक खूबसूरत नेशनल पार्क है, जो जंगली हाथियों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहां आपको तेंदुएं और बाघ जैसे जंगली जानवर भी घूमते हुए दिख जाएगें। साथ ही यहां पर 200 से अधिक वनस्पति प्रजातियां भी है, जो इस पार्क को खूबसूरत बनाती हैं।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर
इस मंदिर को ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ दोनों के रूप में जाना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि रावण ने यहां भगवान शिव को अपने 10 सिरों की बलि दी थी, जिसे देखकर भगवान ने रावण की चोटों को ठीक किया था। इस मंदिर में 72 फीट ऊंचा पिरामिडनुमा मीनार है और इसके शीर्ष पर तीन सोने के छत्र और एक पंचशूला भी है।
यहां चंद्रकांता मणि नामक एक 8 पंखुड़ियों वाला कमल भी स्थापित है।

तपोवन गुफाएं और पहाड़ियां
इन पहाड़ियों का मुख्य आकर्षण तपो नाथ महादेव मंदिर है। यहां की टूटी हुई चट्टानों वाली गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिसके अंदर की सतह पर भगवान हनुमान का चित्र देखा जा सकता है। यहां सीता कुंड नाम की पहाड़ी के पास एक छोटा जल निकाय भी है, जिसके बारे में ऐसा माना जाता है कि देवी सीता ने स्नान किया था।

पढ़ें :-  Travel documents : भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए खुशखबरी, जापानी वैलिड वीजा से इन देशों में भी घूम सकेंगे आप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...