1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. JLR का इंडिया में बड़ा धमाका, 17 साल में पहली बार हुई ऐसी रिकॉर्ड बिक्री

JLR का इंडिया में बड़ा धमाका, 17 साल में पहली बार हुई ऐसी रिकॉर्ड बिक्री

लग्जरी कारों की दुनिया में जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover -JLR) इंडिया ने इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपने 17 साल के सफर में पहली बार 6,183 यूनिट्स रिटेल सेल्स में बेची है। 40 फीसदी सालाना ग्रोथ दर्ज की है। वहीं, होलसेल वॉल्यूम भी 6,266 यूनिट्स तक पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 39 फीसदी ज्यादा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लग्जरी कारों की दुनिया में जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover -JLR) इंडिया ने इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपने 17 साल के सफर में पहली बार 6,183 यूनिट्स रिटेल सेल्स में बेची है। 40 फीसदी सालाना ग्रोथ दर्ज की है। वहीं, होलसेल वॉल्यूम भी 6,266 यूनिट्स तक पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 39 फीसदी ज्यादा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

चौथी तिमाही में सबसे बड़ा धमाका

FY25 की चौथी तिमाही (Q4) में JLR इंडिया की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान 1,793 यूनिट्स की रिटेल बिक्री हुई, जो FY24 के मुकाबले 110% ज्यादा है। इसी तरह, 1,710 यूनिट्स की होलसेल डिलीवरी भी हुई, जिसमें 118% की ग्रोथ देखी गई।

डिफेंडर बना बेस्टसेलर, 90 फीसदी की छलांग

JLR की इस शानदार ग्रोथ का सबसे बड़ा हीरो डिफेंडर (Defender) रहा, जिसकी बिक्री में 90% की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा भारत में बनी रेंज रोवर (Range Rover) और रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) ने भी धूम मचाई, जिनमें क्रमशः 72% और 42% की ग्रोथ दर्ज की गई।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

हाउस ऑफ ब्रांड्स स्ट्रैटेजी (House of Brands Strategy) ने दिखाया कमाल

JLR इंडिया की खास हाउस ऑफ ब्रांड्स (House of Brands) रणनीति ने लग्जरी सेगमेंट में कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। रेंज रोवर (Range Rover) और डिफेंडर (Defender) जैसी आइकॉनिक SUVs अब हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों की पहली पसंद बन गई हैं।

JLR इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा?

JLR इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अम्बा ने कहा कि FY25 में हमारी अब तक की सबसे शानदार परफॉर्मेंस रही है। हमने लगातार दो सालों में ग्रोथ को दोगुना किया है। हमारा फोकस सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि ‘कस्टमर लव’ पर भी है। रेंज रोवर (Range Rover) और डिफेंडर (Defender) की जबरदस्त डिमांड ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है। हम FY26 में भी यही रफ्तार बनाए रखने के लिए तैयार हैं।

JLR इंडिया की FY25 की सफलता एक साफ संकेत है कि भारत में लग्जरी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। डिजाइन, परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बो बनकर JLR ने न केवल बिक्री के रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि लग्जरी ऑटोमोबाइल मार्केट में खुद को फिर से स्थापित किया है।

पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...