RR IPL 2026 Pre-Season Conference : आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और मुख्य कोच कुमार संगकारा ने पहले टीम की नई किट का अनावरण किया। इस दौरान पर नए कप्तान पराग ने “उतार-चढ़ाव से ज़्यादा मुश्किलों” के बावजूद उनका साथ देने के लिए फ्रेंचाइज़ी का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने टीम के पूर्व कप्तान और प्लेयर संजू सैमसन की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी
संजू भैया की जगह कोई नहीं ले सकता : रियान पराग
आईपीएल 2026 के प्री-सीज़न प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि संजू सैमसन की जगह कोई नहीं ले सकता और इस सीज़न में टीम का ज़ोर बेहतर प्लानिंग और मैचों को अच्छे से खत्म करने पर रहेगा। उन्होंने कहा, “हमने कभी उनकी (संजू सैमसन की) जगह किसी और को लाने के बारे में नहीं सोचा। क्या आप रोहित शर्मा या विराट कोहली की जगह किसी और को ला सकते हैं? नहीं। ठीक उसी तरह, संजू भैया की जगह भी कोई नहीं ले सकता।”
पराग ने आगे कहा, “हम किसी ऐसे खिलाड़ी को आज़मा सकते हैं जिसके पास वैसी ही काबिलियत हो या किसी और से उनकी जगह बैटिंग करने को कह सकते हैं, लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। इस साल हमारा ज़ोर बेहतर प्लानिंग करने और मैचों को अच्छे से खत्म करने पर है, जो हम पिछले सीज़न में नहीं कर पाए थे।”
बता दें कि सीएसके ने रविंद्र जड़ेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन को ट्रेड के जरिये राजस्थान रॉयल्स से अपनी टीम में शामिल किया था। सैमसन को राजस्थान रॉयल्स में कप्तानी का लंबा अनुभव और इस वक्त वह शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए राजस्थान रॉयल्स का शुक्रिया : रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग ने “उतार-चढ़ाव से ज़्यादा मुश्किलों” के बावजूद साथ देने के लिए फ्रेंचाइज़ी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “जब मैं सिर्फ़ 17 साल का था, तब मैं यहाँ आया था और मैंने सभी उतार-चढ़ाव देखे हैं—हालाँकि अब तक उतार से ज़्यादा चढ़ाव ही आए हैं। मैं राजस्थान रॉयल्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि उन्होंने मेरा साथ दिया और मुझे एक क्रिकेटर के तौर पर समझा।”
हम RR में एक लीडर के तौर पर रियान का पूरा समर्थन करते हैं: हेड कोच संगकारा
प्री-सीज़न प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगकारा ने कहा, “मैं रियान (पराग) से पहली बार तब मिला था जब वह टीनएजर थे और एक क्रिकेटर के तौर पर मैं हमेशा उनकी तारीफ़ करता रहा हूँ… हमने फ्रेंचाइज़ी की कप्तानी के लिए कुछ खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था। इंटरव्यू की प्रक्रिया काफ़ी कठिन थी, कुछ बहुत मुश्किल सवाल पूछे गए थे और फिर बाद में हमने कई बार उन पर विचार-विमर्श किया, जिसके बाद हम इस नतीजे पर पहुँचे कि टीम की कप्तानी के लिए रियान ही सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं।”