1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Kajal Agarwal Birthday Special: एक्ट्रेस नहीं जर्नलिस्ट बनना चाहती थी Kajal Aggarwal, किस्मत ने ऐसे ली करवट

Kajal Agarwal Birthday Special: एक्ट्रेस नहीं जर्नलिस्ट बनना चाहती थी Kajal Aggarwal, किस्मत ने ऐसे ली करवट

बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) आज अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं. काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) का जन्म  19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. काजल आज भले ही बेहद फेमस और हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं लेकिन क्या आप जानते हैं काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) एक्ट्रेस नहीं  कद्दावर जर्नलिस्ट बने. 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Kajal Agarwal Birthday Special: साउथ और बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) आज अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं. काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) का जन्म  19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. काजल आज भले ही बेहद फेमस और हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं लेकिन क्या आप जानते हैं काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) एक्ट्रेस नहीं  कद्दावर जर्नलिस्ट बने. 

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

आपको बता दें काजल ने  एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बचपन से ही एक टीवी जर्नलिस्ट बनने की उनकी चाहत थी, लेकिन एक्ट्रेस की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फिल्मों में आने से पहले काजल ने एमबीए करने की सोची, लेकिन कर न सकीं। उनका मन ग्लैमर वर्ड की ओर जाने लगा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी।

 


फिल्म ‘क्यूं हो गया ना’ में बतौर बैकग्राउंड डांसर काजल अग्रवाल को देखा गया। विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय इस फिल्म में लीड एक्टर्स थे। फिल्म में काजल, ऐश्वर्या की बहन के छोटे से किरदार में भी नजर आईं।


कुछ इस तरह ही काजल के करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद काजल ने साउथ सिनेमा का रुख किया। फिल्म ‘लक्ष्मी कलयाणम’ में कल्याण राम के अपोजिट तेलुगू सिनेमा जगत में काजल ने डेब्यू किया।


काजल को पहली कमर्शियल सफलता तेलुगु मूवी ‘चंदामामा’ से मिली। इसके बाद एक्ट्रेस के हाथ साल 2009 में आई ‘मगाधीरा लगी और इसने उन्हें बतौर सफल अभिनेत्री स्थापित किया। इस फिल्म में उनके साथ रामचरण तेजा नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की।

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...