बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आए दिन अपनी पोस्ट से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने अब एक शराब की बोतल के साथ एक अनोखी फोटो शेयर की है। उन्होंने कहा कि हालांकि वह शराब नहीं पीती हैं, लेकिन वह खूब हंस सकती हैं।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) आए दिन अपनी पोस्ट से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने अब एक शराब की बोतल के साथ एक अनोखी फोटो शेयर की है। उन्होंने कहा कि हालांकि वह शराब नहीं पीती हैं, लेकिन वह खूब हंस सकती हैं।
इंस्टाग्राम पर काजोल के 16.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक मजेदार तस्वीर शेयर की जिसमें उन्हें काले ब्लेजर और सफेद फॉर्मल शर्ट में देखा जा सकता है। कम मेकअप और बालों को पोनीटेल में बांधे हुए काजोल अपने चेहरे के पास शराब की बोतल पकड़े हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
पोस्ट में लिखा गया, “हो सकता है कि मैं शराब न पीऊं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है कि मुझे इससे अच्छी हंसी नहीं मिल सकती।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
प्रशंसकों ने पोस्ट पर लिखा, ”अब तक का सबसे मजेदार व्यक्ति”। एक यूजर ने लिखा, “सिमरन सिंह रॉकिंग”। दूसरे ने कहा, “शानदार” काजोल को पिछली बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में देवयानी और वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में देखा गया था। इसके बाद उनकी झोली में ‘सरजमीन’, ‘दो पत्ती’ और ‘मां’ हैं।