कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में गुरुवार देर रात एक युवक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। सुबह इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि घरवालों ने युवक को अलमारी से बाहर निकालने के बाद उसके साथ मारपीट की। उसे रस्सी से बांधकर जमीन पर लिटाया गया और डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें :- Video Viral-संजय सिंह ने अनोखे अंदाज में गीत गाकर गरमाया सियासी माहौल, मोदी जी गा रहे हैं अपने ज्ञानू के लिए, तू मेरा ज्ञानू है, तू मेरा दिलबर है...
घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। गांव का रहने वाला 25 वर्षीय पवन मजदूरी करता है और बंजारा समाज से ताल्लुक रखता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार आधी रात वह गांव की ही एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था।
सुबह पड़ोसियों को युवक के घर में आने की जानकारी हुई। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। महिला ने घबराकर पवन को कमरे की अलमारी में छिपा दिया।
उस समय महिला के ससुराल वाले खेत पर काम करने गए थे। बाद में जब वे घर लौटे तो उन्हें युवक के वहां होने का शक हुआ। उन्होंने घर के अंदर उसकी तलाश शुरू की लेकिन काफी देर तक उसका पता नहीं चला। करीब तीन घंटे तक तलाश करने के बाद जब अलमारी खोली गई तो पवन उसके अंदर छिपा मिला।
बाहर निकालकर रस्सी से बांधने का आरोप
पढ़ें :- बेंगलुरु में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की सख्ती, धक्का देकर घसीटा और बसों में भरा
पवन के मिलने के बाद ससुराल वालों ने उसे बाहर निकाला। आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में आंगन में रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद उसे जमीन पर लिटाकर 20—25 लाठियां भांजी। घर की महिलाओं पर भी चप्पलों से मारने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि महिला ने पवन को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है।
Kanpur Dehat, Uttar Pradesh: A man who allegedly went to meet a married woman was reportedly caught by her family and brutally beaten with sticks after being tied with a rope. A video of the incident has gone viral, prompting police to investigate. pic.twitter.com/qrck7KIc06 — indiainlast24hr (@indiain24hr) August 8, 2026
पढ़ें :- मणिपुर में फिर हिंसा, नागा संगठनों का 48 घंटे का अल्टीमेटम, मृतक का सिर लौटाने की मांग
पुलिस को सौंपा युवक, मेडिकल कराया गया
काफी देर तक मारपीट के बाद परिजनों ने पवन को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया और उसे छोड़ दिया।
छह साल पहले हुई थी महिला की लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब छह साल पहले इसी गांव के रहने वाले शंकर से हुई थी। दोनों की लव मैरिज बताई जा रही है। महिला के दो बच्चे भी हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले करीब दो महीने से महिला और पवन के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों एक ही बंजारा समाज से बताए जा रहे हैं।
वीडियो की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस को PRV के जरिए सूचना मिली थी कि एक युवक महिला के घर में घुसा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। उसके खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक और महिला के साथ मारपीट से जुड़े वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।