कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने अभी कुछ दिन पहले कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक नया कैफे खोला है। इसका नाम ‘कैप्स कैफे’ है। यह कैफे 9 जुलाई को एक हमले का शिकार हुआ था। इसके बाद कैफे को कुछ दिन के लिए बंद किया गया था। लेकिन कैफे फिर से शुरू होने जा रहा है। इस बात की जानकारी कपिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दिया। कैफे के official इंस्टाग्राम पेज पर भी एक पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें लिखा था कि हमने आपको बहुत मिस किया।
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने अभी कुछ दिन पहले कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक नया कैफे खोला है। इसका नाम ‘कैप्स कैफे’ है। यह कैफे 9 जुलाई को एक हमले का शिकार हुआ था। इसके बाद कैफे को कुछ दिन के लिए बंद किया गया था। हमले के बाद कैफे फिर से शुरू होने जा रहा है। इस बात की जानकारी कपिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दिया। कैफे के official इंस्टाग्राम पेज पर भी एक पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें लिखा था कि हमने आपको बहुत मिस किया। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद। अब हम फिर से खुल गए हैं और पूरी गर्मजोशी और देखभाल के साथ आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। जल्दी मिलते हैं।
View this post on Instagram
कपिल शर्मा ने दिया जानकारी
कैफे के फिर से खुलने जानकारी कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके दी। उन्होंने लिखा कि टीम @thekapscafe_ पर गर्व है, ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।इस कैफे के सह-मालिक कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ हैं। यह कैफे कनाडा के सरे (Surrey) इलाके में स्थित है। हमले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह एक प्लान किया गया हमला था और इसमें लाडी गैंग का हाथ हो सकता है, जिसके तार एक प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े हो सकते हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- The India Story Teaser: बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मौजूद मिलावट और पेस्टिसाइड की वजह से हुई,'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज
देखिये कैफे का लुक
वहीं अगर कैफे की सुंदरता की बात करें तो कपिल का कैफे बहुत की खूबसूरत है। कैफे की डेकोरेशन इतना प्यारा है जैसे की जन्नत लग रहा है। इसका मेन्यू पारंपरिक और मॉडर्न खाने का मिक्स है। कैफे के अंदर सफेद और गुलाबी रंग का खूबसूरत इंटीरियर है। एंट्री पर फूलों की बनी एक मेहराब है, जो अंदर आते ही आपको एक ऐसे माहौल में ले जाती है जहां क्रिस्टल के झूमर, गोल्डन टेबल्स हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- ईशा देओल का तलाक के बाद छलका दर्द, बोलीं- बहुत मिस करती हूं प्यार और रोमांस, निजी जिंदगी को लेकर की खुलकर बात