Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Oath Ceremony: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेने एयरपोर्ट पहुंचे डीके शिवकुमार

Oath Ceremony: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेने एयरपोर्ट पहुंचे डीके शिवकुमार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कर्नाटक।  सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपद लेने के लिए बेंगलुरु कांतीरवा स्टेडियम (Bangalore Kanteerava Stadium) के लिए पहुंच गए हैं। वहीं कर्नाटक के  डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को रिसीव करने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे।

पढ़ें :- अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में युवा 4 साल के लिए भर्ती होंगे और फिर से बेरोजगार हो जाएंगे: प्रियंका गांधी

हेमंत सोरेन भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी कर्नाटक कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony)  में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह 12:30 बजे के करीब होगा

आज कर्नाटक की जनता को उनका मुख्यमंत्री मिल जाएगा। आज सिद्धारमैया मुख्‍यमंत्री के पद की तो डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा कई विधायक कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ लेगें। ये शपथ ग्रहण समारोह  (Oath taking ceremony) बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में   दोपहर 12:30 बजे के करीब होगा।

पढ़ें :- मैं खुश हूं कि केएल शर्मा अमेठी और राहुल गांधी रायबरेली से लड़ रहे हैं चुनाव : रॉबर्ट वाड्रा

बता दें कि 13 मई को कर्नाटक (Karnataka) व‍िधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। जिसमें कांग्रेस ने 135 सीटों, भाजपा ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस में मुख्यमंत्री (Chief Minister) के पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के बीच कई दिन तक माथापच्ची चलती रही। हालांकि कई दिनों तक चली बैठक के बाद दोनों नेताओं में सहमति बन सकी।

 

Advertisement