1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, कहा-BJP ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है…

Karnataka Election 2023: प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, कहा-BJP ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है…

प्रियंका गांधी ने कहा कि, 'हर एक सरकार की अपनी पहचान होती है। लेकिन कर्नाटक में चोरी से बनी BJP सरकार को '40% कमीशन' वाली सरकार के नाम से जाना जाता है। BJP ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है... चाहे वो किसान हो, युवा हो या कांट्रैक्टर्स।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रदेश में 10 मई को वोटिंग होगी। इससे पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कर्नाटक के विजयनगर में रोड़ शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘हर एक सरकार की अपनी पहचान होती है। लेकिन कर्नाटक में चोरी से बनी BJP सरकार को ‘40% कमीशन’ वाली सरकार के नाम से जाना जाता है। BJP ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है… चाहे वो किसान हो, युवा हो या कांट्रैक्टर्स।

साथ ही कहा कि, ‘हमने बार-बार PM, गृह मंत्री, दूसरे राज्यों के CM और अन्य BJP नेताओं से कहा-मुद्दे पर आओ, लेकिन एक भी बार वे मुद्दे पर नहीं आए। किसी भी BJP नेता ने नहीं बताया कि साढ़े 3 सालों में उन्होंने कर्नाटक के लिए क्या किया, कितने रोजगार दिए, कितना विकास किया? जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, कर्नाटक में भ्रष्टाचार और लूट को बंद करवाओ। एक ऐसी सरकार लाओ, जिस पर आपको गर्व हो।

बता दें कि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। ऐसे में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 10 मई को वोटिंग के बाद 13 मई को वोटों की गिनती होगी।

 

पढ़ें :- पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...