1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कार्तिक आर्यन करने जा रहे शादी, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी हैप्पी न्यूज़

कार्तिक आर्यन करने जा रहे शादी, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी हैप्पी न्यूज़

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) इंडस्ट्री के डैशिंग और लोकप्रिय स्टार में से एक हैं। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब नजर आते हैं। कार्तिक आर्यन भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) इंडस्ट्री के डैशिंग और लोकप्रिय स्टार में से एक हैं। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब नजर आते हैं। कार्तिक आर्यन भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। वो अकसर इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ ऐसा पोस्ट करते हैं, जो उनके प्रशंसकों का दिल छू जाता है।

पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

वीकेंड पर उन्होंने (kartik aaryan) कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसने उनके प्रशंसकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन ने ब्लैक कलर के कुर्ता-पायजामा में फोटो अपलोड की हैं, जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहे हैं।


तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- शादी रेडी? कार्तिक का कैप्शन पढ़ने के बाद प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि वो शादी करने जा रहे हैं। वही इस पर एक प्रशंसक ने लिखा- हम तो कब से शादी के लिए तैयार हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

पढ़ें :- RasMandanna adopts families hmika : रश्मिका मंदाना ने गोद लिए 400 परिवार,साल भर किराने का सामान उपलब्ध कराने का वादा

दूसरे ने पूछा क्या सच में आप शादी कर रहे हैं। वहीं कार्तिक की कई फीमेल प्रशंसक अपसेट हैं, उन्हें लग रहा है कि कार्तिक आर्यन शादी करके उनका दिल तोड़ने वाले हैं। अब कार्तिक (kartik aaryan) ​ने जो कैप्शन लिखा है उसका असली मतलब क्या है, वो केवल वही बता सकते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...