1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Kawasaki Ninja ZX-10R स्पोर्टबाइक हुई सस्ती! कंपनी सीमित समय के लिए दे रही बंपर ऑफर

Kawasaki Ninja ZX-10R स्पोर्टबाइक हुई सस्ती! कंपनी सीमित समय के लिए दे रही बंपर ऑफर

Kawasaki Ninja ZX-10R Discount Offers: जापान की मोटरसाइकिल निर्माता कावासाकी अप्रैल, 2025 के दौरान अपनी कई धांसू बाइक पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसमें कंपनी कावासाकी निंजा ZX-10R स्पोर्टबाइक पर भी शामिल है। हालांकि, छूट सीमित समय के लिए ही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Kawasaki Ninja ZX-10R Discount Offers: जापान की मोटरसाइकिल निर्माता कावासाकी अप्रैल, 2025 के दौरान अपनी कई धांसू बाइक पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसमें कंपनी कावासाकी निंजा ZX-10R स्पोर्टबाइक पर भी शामिल है। हालांकि, छूट सीमित समय के लिए ही है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

कावासाकी निंजा ZX-10R स्पोर्टबाइक में 998cc, इनलाइन-4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है जो 200bhp की अधिकतम पावर और 114.9Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बाइक का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसके अलावा, बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक TFT कंसोल, मल्टीपल राइडिंग मोड, डुअल-चैनल ABS, क्रूज कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।

कावासाकी निंजा ZX-10R में शोवा BFF फोर्क्स और शोवा BFRC रियर मोनोशॉक दिया गया है। वहीं, ब्रेकिंग हार्डवेयर में डुअल 330mm फ्रंट डिस्क और डुअल-चैनल ABS के साथ सिंगल 220mm रियर डिस्क शामिल है। बाइक का नया वर्जन पिछले साल यानी सितंबर में 17.13 लाख रुपये की किमत में लॉन्च हुआ था। लेकिन, कंपनी ने जल्द ही बाइक की कीमत बढ़ाकर 18.50 लाख रुपये कर दिया।

हालांकि, अब इस स्पोर्टबाइक 30,000 रुपये की छूट दे मिल रही है। यह डिस्काउंट EMI कैशबैक वाउचर के रूप में उपलब्ध है जिसे बाइक की एक्स-शोरूम कीमत हासिल पर पाया जा सकता है। bikewale वेबसाइट के अनुसार, यह ऑफर मई, 2025 या स्टॉक खत्म होने तक वैलिड है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से दी जा रही है। ऐसे में बाइक पर मिल रहा ये डिस्काउंट आपके शहर या डीलर के पास कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में वाहन खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...