1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केशव मौर्य ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्य में गति लाने के दिए निर्देश

बस्ती में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केशव मौर्य ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्य में गति लाने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बस्ती स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जनता से उनके विषयों पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार, जनपद बस्ती में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें जनहित समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने एवं विकास कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बस्ती स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जनता से उनके विषयों पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार, जनपद बस्ती में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें जनहित समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने एवं विकास कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।

पढ़ें :- कफ सिरप मामले में आरोपी विकास सिंह विक्की की प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद के साथ तस्वीरें वायरल, अमिताभ ठाकुर ने सीएम योगी को पत्र लिखकर उठाए सवाल

उन्होंने अधिकारियों को डबल इंजन सरकार की विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को समयबद्ध एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन, बस्ती में निर्माणाधीन पुलिस आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ने जनपद बस्ती की हर्रैया विधानसभा स्थित जूनियर हाई स्कूल में आयोजित ‘हमारी संस्कृति,हमारी विरासत- कजरी महोत्सव -2025’ में सम्मिलित होकर सम्बोधित किया। साथ ही, डबल इंजन सरकार द्वारा परिचालित विभिन्न योजनाओं के प्रतीकात्मक पत्र लाभार्थियों को वितरित किया।

उप मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के मध्य जानकारी मिलने पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी बस्ती के नगर अध्यक्ष आलोक पांडेय व सभासद सोनू पांडेय जी की पूज्य माता जी स्वर्गीय उर्मिला पांडेय जी के निधन उपरांत आयोजित ब्रम्हभोज कार्यक्रम में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य उपस्थिति रहे।

पढ़ें :- Babasaheb Ambedkar Mahaparinirvan Diwas : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बाबा साहब की हर मूर्ति पर बाउंड्रीवाल बनेगी, लगेगा छत्र

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...