1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Kia Carens facelift : किआ कैरेंस फेसलिफ्ट की दिखी एक झलक, जानें नए लुक और फीचर के बारें में

Kia Carens facelift : किआ कैरेंस फेसलिफ्ट की दिखी एक झलक, जानें नए लुक और फीचर के बारें में

दक्षिण कोरियाई किआ मोटर्स अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कैरेंस को नया रूप देने की तैयारी कर रही है। कैरेंस फेसलिफ्ट को दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kia Carens facelift : दक्षिण कोरियाई किआ मोटर्स अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कैरेंस को नया रूप देने की तैयारी कर रही है। कैरेंस फेसलिफ्ट को दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आइये जानतें है किआ कैरेंस फेसलिफ्ट की नए लुक और अपडेटेड फीचर के साथ कैसी होगी  परफारमेंस।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

सेफ्टी फीचर
आगामी किआ कैरेंस को डिजाइन में सुधार, नए सेफ्टी फीचर और अपडेटेड इंटीरियर के साथ दस्तक देगी। इसमें सुरक्षा के लिए ADAS और 360-डिग्री कैमरा शामिल किया जाएगा।
इसमें किआ EV5 के समान स्टारमैप LED DRL और त्रिकोणीय आकार के हेडलैंप सहित नए LED लाइटिंग एलिमेंट शामिल होंगे। नए अलॉय व्हील के अलावा साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पीछे की तरफ LED लाइट बार से जुड़े वर्टिकल लगीं LED टेललैंप और नया पिछला बंपर इसे प्रीमियम और आधुनिक लुक देगा।

पावरट्रेन
कैरेंस फेसलिफ्ट में मौजूदा पावरट्रेन विकल्प बरकरार रखे जाने की उम्मीद है, जिसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं, जिन्हें मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

शुरुआती कीमत
कैरेंस फेसलिफ्ट को इस साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है और शुरुआती कीमत 10.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक होगी। ICE कैरेंस के बाद इसका इलेक्ट्रिक वर्जन आने की उम्मीद है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...