1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3.  Kia Carnival : लॉन्च हुई चौथी पीढ़ी की किआ कार्निवल , 63.90 लाख रुपए है कीमत

 Kia Carnival : लॉन्च हुई चौथी पीढ़ी की किआ कार्निवल , 63.90 लाख रुपए है कीमत

भारत में चौथी पीढ़ी की किआ कार्निवल लॉन्च कर दी गई है। इसके साथ कंपनी ने अपनी Kia EV9 भी लॉन्च की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Kia Carnival :  भारत में चौथी पीढ़ी की किआ कार्निवल लॉन्च कर दी गई है। इसके साथ कंपनी ने अपनी Kia EV9 भी लॉन्च की है। यह नवीनतम MPV एक पूरी तरह से लोडेड लिमोसिन ट्रिम में उपलब्ध है जो एकमात्र डीजल इंजन द्वारा संचालित है और कम से कम शुरुआत में, केवल 7-सीटर के रूप में उपलब्ध है।

पढ़ें :- Honda Diwali Discount :  होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट ,  मिल रही बंपर छूट

 कीमत
नई कार्निवल को भी भारत में CKD मॉडल के रूप में लाया गया है, लेकिन इसकी कीमत पिछले जनरेशन की कार्निवल से काफी ज़्यादा है। चौथी पीढ़ी की किआ कार्निवल की कीमत 63.90 लाख रुपए रखी गई है। ग्राहक इसे Glacier White Pearl और Fusion Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस एमपीवी के लॉन्‍च से पहले ही कंपनी को इसके लिए 2796 यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी हैं।

पावरट्रेन
4th-gen Kia Carnival में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 193hp की पावर और 441Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इसे 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो पावर को आगे के पहियों तक पहुंचाता है।

फीचर्स
इस गाड़ी में ड्यूल सनरूफ, 12.3 इंच कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा, स्‍मार्ट पावर स्‍लाइडिंग डोर, रियर एलईडी कॉम्‍बिनेशन लैंप, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप, सेकेंड रो पावर्ड सीट्स के साथ वेंटिलेशन, बोस का प्रीमियम साउंड सिस्‍टम और 12 स्‍पीकर्स, वायरलैस फोन चार्जर, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, थ्री जोन फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, 8 एयरबैग, रियर क्रॉस ट्रैफिक कॉलिजन अवाइडेंस सिस्‍टम और ADAS  जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पढ़ें :- Volkswagen ID. ERA 8X लॉन्च  , जानें रेंज और फीचर्स
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...