1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3.  Kia Carnival Limousine Booking : नई किआ कार्निवल लिमोसिन की बुकिंग शुरू,  जानिए कीमत और फीचर

 Kia Carnival Limousine Booking : नई किआ कार्निवल लिमोसिन की बुकिंग शुरू,  जानिए कीमत और फीचर

कार निर्माता किआ मोटर्स ने नई  किआ कार्निवल एमपीवी का पेश किया है, जिसे 3 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया जाना है। बुकिंग 16 सितंबर 2024 की मध्यरात्रि से शुरू हो गई है, जिसकी बुकिंग राशि ₹2 लाख है। ग्राहक किआ डीलरशिप या ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी बुकिंग सुरक्षित कर सकते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Kia Carnival Limousine Booking : कार निर्माता किआ मोटर्स ने नई  किआ कार्निवल एमपीवी का पेश किया है, जिसे 3 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया जाना है। बुकिंग 16 सितंबर 2024 की मध्यरात्रि से शुरू हो गई है, जिसकी बुकिंग राशि ₹2 लाख है। ग्राहक किआ डीलरशिप या ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी बुकिंग सुरक्षित कर सकते हैं। नई किआ कार्निवल 2 वेरिएंट- लिमोसिन और लिमोसिन प्लस में पेश किया जाएगा। भारतीय बाजार में 2023 में बंद होने के बाद यह लग्जरी MPV नए लुक और फीचर्स के साथ वापसी करेगी। यह गाड़ी मारुति सुजुकी इनविक्टो, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

आगामी कार्निवल के डिजाइन की बात करें तो यह भारत में आने वाली किआ EV9 से काफी मिलता-जुलता होगा।
लेटेस्ट कार में वेंटिलेशन के साथ दूसरी पंक्ति की लग्जरी पावर्ड रिलैक्सेशन सीट्स, वन-टच स्मार्ट पावर स्लाइडिंग डोर, वाइड इलेक्ट्रिक ड्यूल सनरूफ होगी।

नई जनरेशन की कार्निवल को केवल 7-सीटर में पेश किया जाएगा। बेस लिमोसिन वेरिएंट में केबिन गहरे नीले/बेज रंग में और टॉप-एंड लिमोसिन प्लस वेरिएंट के लिए प्रीमियम टैन/ब्लैक कलर स्कीम मिलेगी।
इसके अलावा 12-स्पीकर बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और ADAS लेवल-2 जैसी सुविधाएं हाेंगी।

2024 किआ कार्निवल को 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ उतारा जाएगा, जो 200ps का पावर जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।

भारतीय बाजार में इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रखी जा सकती है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...