1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Kinetic DX E-Scooter :  काइनेटिक डीएक्स ई-स्कूटर लॉन्च , जानें कीमत और रेंज

Kinetic DX E-Scooter :  काइनेटिक डीएक्स ई-स्कूटर लॉन्च , जानें कीमत और रेंज

काइनेटिक इंजीनियरिंग की इलेक्ट्रिक व्हीकल शाखा, काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, DX EV के लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में फिर से प्रवेश किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kinetic DX E-Scooter : काइनेटिक इंजीनियरिंग की इलेक्ट्रिक व्हीकल शाखा, काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, DX EV के लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में फिर से प्रवेश किया है। प्रतिष्ठित काइनेटिक होंडा DX से प्रेरित, इस स्कूटर को आधुनिक रूप दिया गया है और यह दो वेरिएंट: DX और DX+ में उपलब्ध है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 1.12 लाख रुपये और 1.18 लाख रुपये है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

कलर ऑप्शन
Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने कुल 5 कलर ऑप्शन में पेश कर रही है। जिसमें रेड, ब्लू, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर शामिल है।
टॉप-स्पीड
इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 90 किलोमीटर प्रतिघंटा है. इस स्कूटर में 3 अलग-अलग राइडिंग मोड (रेंज, पावर और टर्बो) दिए गए हैं।
पीक पावर
इसका इलेक्ट्रिक मोटर 4.8kWh का पीक पावर जेनरेट करता है।
अंडरसीट स्टोरेज
इलेक्ट्रिक स्कूटर में इसकी सुविधा को और बढ़ाते हुए इसमें 37-लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज है।
कीलेस
अन्य खासियतों में ब्लूटूथ म्यूजिक, वॉइस नेविगेशन, और बिल्ट-इन स्पीकर और बड़े 8.8-इंच डिजिटल डिस्प्ले द्वारा संचालित कीलेस अनुभव शामिल हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...